×

उपजिला चिकित्सालय टनकपुर का निरीक्षण, डायलिसिस सेवाओं से मिल रहा क्षेत्रवासियों को लाभ।

उपजिला चिकित्सालय टनकपुर का निरीक्षण, डायलिसिस सेवाओं से मिल रहा क्षेत्रवासियों को लाभ।

*मेरो पहाड़*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के निर्देशानुसार आज मुख्य विकास अधिकारी डॉ जी एस खाती ने उपजिला चिकित्सालय टनकपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय चंपावत के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं तथा डायलिसिस यूनिट की कार्यप्रणाली का गहन अवलोकन किया।

डायलिसिस ऑपरेटर ने जानकारी दी कि अब तक लगभग 40 मरीजों को डायलिसिस की सुविधा प्रदान की जा चुकी है तथा वर्तमान में प्रतिदिन दो मरीजों का नियमित रूप से डायलिसिस किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के मरीजों को बड़ी राहत मिल रही है।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों से संवाद कर चिकित्सा सुविधाओं, दवाइयों की उपलब्धता एवं अन्य व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया गया तथा आवश्यक सुधारों के निर्देश भी दिए गए।

इस दौरान उन्होनें स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं जनहितकारी बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निरंतर निगरानी एवं बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान अस्पताल समस्त चिकित्सकीय स्टाफ सहित अन्य स्वास्थ्य कार्मिक भी मौके पर उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement