×

चम्पावत दौरे पर पहुँचे सचिव लोक निर्माण पंकज पांडे ने स्वाला डेंजर जोन के साथ ही वालिक पंचेश्वर सड़क सुधारीकरण व प्रस्तावित चंपावत बाईपास का किया निरीक्षण।

चम्पावत दौरे पर पहुँचे सचिव लोक निर्माण पंकज पांडे ने स्वाला डेंजर जोन के साथ ही वालिक पंचेश्वर सड़क सुधारीकरण व प्रस्तावित चंपावत बाईपास का किया निरीक्षण।

*मेरो पहाड़*

 

लोक निर्माण निर्माण सचिव पंकज पांडे ने अपने दो दिवसीय दौरे पर चम्पावत पहुँचे । इस दौरान गुरुवार शाम वालिक पंचेश्वर सड़क सुधारीकरण का निरीक्षण किया व शुक्रवार को एनएच के अधिकारियों के साथ निर्माणधीन चंपावत बाईपास तथा स्वाला डेंजर जोन का निरीक्षण किया। इस दौरान सचिव द्वारा लोक निर्माण , एनएच अधिकारियों के साथ वैठक कर विभिन्न कार्यो के बारे में जानकारी ली ।सचिव पंकज पांडे ने चंपावत बायपास मार्ग को 2 वर्ष में पूर्ण करने तथा स्वाला डेंजर जोन को मार्च 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए ।इसके अतिरिक्त उन्होंने टनकपुर से पूर्णागिरि मंदिर तक राज्य मार्ग संख्या-108 (एस.एच.-108) पर संचालित निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समयबद्धता का विशेष ध्यान रखने तथा सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह मार्ग धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, अतः कार्यों में तेजी और गुणवत्ता दोनों सुनिश्चित की जाएं।सचिव लोक निर्माण विभाग ने स्पष्ट किया कि सड़क अवसंरचना का सुदृढ़ीकरण राज्य सरकार की प्राथमिकता में है तथा पर्वतीय क्षेत्रों में सुरक्षित, सुगम और टिकाऊ सड़क नेटवर्क विकसित करना शासन की प्रतिबद्धता है मालूम हो स्वाला डेंजर जोन में बरसात में राष्ट्रीय राजमार्ग कई कई दिनों बंद रहता है जिस कारण चंपावत जिले के साथ-साथ पिथौरागढ़ जिले के जनता भी परेशान रहती है।इस दौरान उपजिलाधिकारी अनुराग आर्या, अधिशासी अभियंता दीपक जोशी सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारी व अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement