×

भारत स्काउटस गाइडस की 19 वीं राष्ट्रीय जम्बूरी में प्रतिभाग करने चम्पावत जिले के 32 सदस्यीय स्काउटस गाइडस दल को लखनऊ के लिए हुआ रवाना ।

भारत स्काउटस गाइडस की 19 वीं राष्ट्रीय जम्बूरी में प्रतिभाग करने चम्पावत जिले के 32 सदस्यीय स्काउटस गाइडस दल को लखनऊ के लिए हुआ रवाना ।

*मेरो पहाड़*

भारत स्काउट्स एण्ड गाइड्स की 19 वीं राष्ट्रीय जम्बूरी तथा ग्राण्ड फिनाले आफ द डायमण्ड जुबली में प्रतिभाग करने चम्पावत जिले से 32 सदस्यीय स्काउटस गाइड्स के दल को लखनऊ उत्तर प्रदेश के लिए रवाना किया गया 23 नवम्बर 2025 से 29 नवम्बर 2025 तक आयोजित इस जम्बूरी का आयोजन डिफेंस एक्सपो ग्राउण्ड लखनऊ उत्तर प्रदेश में हो रहा है। भारत स्काउट्स एण्ड गाइड्स के इस महाकुम्भ का शुभारंभ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी करेंगे। इस महाकुम्भ के आयोजन के लिए टेंट सिटी बनाई गई है। इस महाकुम्भ में देश-विदेश के लगभग 35000 स्काउट्स एण्ड गाइड्स प्रतिभाग करेंगे। इसकी थीम है विकसित युवा विकसित भारत। 19 वीं राष्ट्रीय जम्बूरी मे चम्पावत जिले से जिला सचिव स्काउट गाइड दया कृष्ण जोशी के नेतृत्व में 32 सदस्यीय स्काउट्स गाइड्स का दल प्रतिभाग करने के लिए लखनऊ को आज रवाना हो गया है।स्काउट गाइड दल को जनपद चम्पावत के मुख्यायुक्त/मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री मेहरबान सिंह विष्ट, जिला कमिश्नर स्काउट श्री श्याम दत्त चौबे, जिला कमिश्नर गाइड श्रीमती सुशीला चौबे, जिला संगठन आयुक्त स्काउट श्री वेद प्रकाश पंत, जिला संगठन आयुक्त गाइड श्रीमती हेमा जोशी, जिला कमिश्नर एडल्ट रिसोर्स बाद बी०सी०जोशी आदि लोगों ने शुभकामनाएँ प्रदान की। दल के साथ जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) श्री जनार्दन गड़कोटी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) श्रीमती नमिता जोशी, स्काउट मास्टर श्री संदीप कुमार व विभिन्न विद्यालयों के स्काउट्स तथा गाइड्स सामिल हैं। कार्यक्रम का समापन 29 नवम्बर 2025 को देश की राष्ट्रपति करेंगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement