×

टनकपुर को रेल संपर्क की बड़ी सौगात, नांदेड एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ एवं पीलीभीत सवारी गाड़ी का शाहजहांपुर तक होगा मार्ग विस्तार।

टनकपुर को रेल संपर्क की बड़ी सौगात, नांदेड एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ एवं पीलीभीत सवारी गाड़ी का शाहजहांपुर तक होगा मार्ग विस्तार।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

 

जनपद चम्पावत एवं सीमांत क्षेत्र के लिए 06 जुलाई 2026 का दिन ऐतिहासिक होगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी तथा मुख्यमंत्री महाराष्ट्र देवेंद्र फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से टनकपुर–नांदेड साप्ताहिक एक्सप्रेस का शुभारंभ तथा टनकपुर–पीलीभीत सवारी गाड़ी के शाहजहांपुर तक मार्ग विस्तार का लोकार्पण करेंगे।

टनकपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में केंद्रीय रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह तथा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा टनकपुर–नांदेड एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

इस अवसर पर महाप्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे श्री उदय बोरवणकर, मंडल रेल प्रबंधक इज्जतनगर सुश्री वीणा सिन्हा, वरिष्ठ रेल अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहेंगे। साथ ही टनकपुर–पीलीभीत सवारी गाड़ी के शाहजहांपुर तक मार्ग विस्तार का शुभारंभ पीलीभीत जंक्शन पर आयोजित समारोह में किया जाएगा।

उत्तराखण्ड के कुमाऊँ क्षेत्र, विशेषकर चम्पावत एवं टनकपुर क्षेत्र के लोगों तथा सिख श्रद्धालुओं की लंबे समय से तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब, नांदेड तक सीधी रेल सेवा की मांग थी। रेल मंत्रालय द्वारा इस मांग को स्वीकार करते हुए टनकपुर–हजूर साहिब नांदेड–टनकपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान की गई है। साथ ही टनकपुर–पीलीभीत सवारी गाड़ी का मार्ग शाहजहांपुर तक विस्तारित किया जायेगा।

इन दोनों निर्णयों से चम्पावत जनपद सहित सम्पूर्ण कुमाऊँ क्षेत्र के यात्रियों, विद्यार्थियों, किसानों, व्यापारियों, श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर रेल सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र के कृषि एवं स्थानीय उत्पादों को नए बाजार उपलब्ध होने से आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा पर्यटन और व्यापार को भी नई गति प्राप्त होगी।


खबरे शेयर करे :
Previous post

ग्रामसभा चन्दनी के बोचरी नाले का हुआ स्थाई समाधान । गहरीकरण व सफाई होने से मानसून सीजन में जलभराव व भूकटाव की समस्या से मिलेगी निजात ।ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री व जिलाप्रशासन का जताया आभार ।

Next post

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में राजनीतिक दल निभाएं सक्रिय भूमिका, मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में करें सहयोग : जिलाधिकारी।