×

ग्रामसभा चन्दनी के बोचरी नाले का हुआ स्थाई समाधान । गहरीकरण व सफाई होने से मानसून सीजन में जलभराव व भूकटाव की समस्या से मिलेगी निजात ।ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री व जिलाप्रशासन का जताया आभार ।

ग्रामसभा चन्दनी के बोचरी नाले का हुआ स्थाई समाधान । गहरीकरण व सफाई होने से मानसून सीजन में जलभराव व भूकटाव की समस्या से मिलेगी निजात ।ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री व जिलाप्रशासन का जताया आभार ।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

 

ग्रामसभा चन्दनी के बोचरी नाले का स्थाई समाधान होने से ग्रामीणों को राहत मिल गयी है बरसात के मौसम में हर वर्ष गाव में नाले का पानी भरने से जल भराव व भूकटाव की समस्या बनी रहती थी । जिससे घरों व खेत खलिहनो में पानी भरने से आये दिन भारी नुकसान होता था । लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी के निर्देशों व जिलाधिकारी मनीष कुमार की पहल से इस वर्ष नाले का गहरीकरण व सफाई होने से मानसून सीजन में जलभराव व भूकटाव की समस्या से निजात मिल जाएगी । इसके लिए ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री व जिलाप्रशासन का आभार । ग्राम प्रधान प्रमिला ज्याला ने बताया कि हर वर्ष बरसात शुरू होते ही ग्रामीणों को बोचरी नाले की समस्या शुरू हो जाती । बारिश होने से नाले का पानी गाव के घरों व खेती में आ जाता जिससे मवेशियों , फसल को खैस नुकसान पहुँच जाता । इस समस्या को ग्रामीणों ने कईं बार उठाया लेकिन कुछ नही हुआ लेकिन मुख्यमंत्री जी के निर्देश व जिलाधिकारी जी के पहल पर इस बार नाले की सफाई की जा रही जिससे भविष्य में बरसात का पानी गॉव में न आकर नाले से चल जाएगा । जिससे गांववासियों को राहत मिलेगी ।


खबरे शेयर करे :
Previous post

मां पूर्णागिरी धाम में रोपवे का सपना जल्द होगा साकार, मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक भारत की सबसे बड़ी रोपवे परियोजना का कार्य युद्ध स्तर पर जारी।

Next post

टनकपुर को रेल संपर्क की बड़ी सौगात, नांदेड एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ एवं पीलीभीत सवारी गाड़ी का शाहजहांपुर तक होगा मार्ग विस्तार।