परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित किराए से अधिक वसूली व किराया सूची चस्पा न होने सहित यातायात नियमों के उल्लंघन पर वाहनों के विरुद्ध की चालानी कार्यवाही ।



*मेरो पहाड़*
परिवहन विभाग द्वारा टैक्सी मैक्सी पर निर्धारित किराए से अधिक वसूली व किराया सूची चस्पा न होने सहित यातायात नियमों के उल्लंघन पर वाहनों के विरुद्ध की चालानी कार्यवाही की गई सहायक परिवहन अधिकारी प्रवर्तन टनकपुर द्वारा टैक्सी/मैक्सी वाहनों में निर्धारित किराया सूची चस्पा होने, अधिक किराया वसूली तथा यात्रियों के साथ सद्भावपूर्ण व्यवहार की स्थिति की जांच हेतु विशेष चे किंग अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान एआरटीओ ने स्वयं यात्रियों से वार्ता कर किराये, चालक/परिचालक के व्यवहार एवं यात्रा व्यवस्था के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। किराया सूची चस्पा न होने तथा अन्य नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गई।एआरटीओ ने कहा कि परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित किराये से अधिक वसूली किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी वाहन संचालकों को वाहन में किराया सूची स्पष्ट रूप से चस्पा रखने तथा यात्रियों के साथ शिष्ट एवं सद्भावपूर्ण व्यवहार करने के निर्देश दिए गए हैं। यात्रियों से भी अपील की गई कि अधिक किराया वसूली अथवा किसी अन्य शिकायत की स्थिति में परिवहन विभाग अथवा पुलिस विभाग को सूचित करें । इस अवसर पर परिवहन उपनिरीक्षक आनंद सिंह बिष्ट एवं परिवहन आरक्षी सोनिया नेगी उपस्थित रहे।














