×

आपदा राहत कार्यों की जांच हेतु पहुंचे एडीएम।

आपदा राहत कार्यों की जांच हेतु पहुंचे एडीएम।

 

*मेरो पहाड़*

रिपोर्ट= हेमन्त कुमार

उधम सिंह नगर जनपद के सीमांत खटीमा क्षेत्र में बीती 7 और 8 जुलाई को आई बाढ़ आपदा से प्रभावित लोगों को दी जा रही आपदा राहत राशि अन्य राहत कार्यो की जांच एवं समीक्षा करने के लिए जनपद के एडीएम अशोक जोशी आज खटीमा पहुंचे। मीडिया को जानकारी देते हुए एडीएम जोशी ने बताया कि अब तक लगभग 20 हजार लोगों को 10 करोड रुपए की आपदा राहत राशि बाटी जा चुकी है। जिसमें कुछ लोगों की शिकायत आई थी कि कुछ अपात्र लोगों को राहत राशि मिल गई है जबकि बाढ़ से प्रभावित पात्र लोग अभी वंचित हैं। अतः मेरे द्वारा स्थानीय अधिकारियों से वार्ता कर निर्देशित किया गया है कि ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें राहत राशि प्रदान किए जाने का कार्य किया जाए जो कि इसके लिए पात्र हैं और जो अपात्र हैं उनकी पहचान करने के लिए जांच अभियान चलाया जाए साथ ही आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर क्षेत्र में हुए नुकसान का भी जायजा लिया गया है। वही अब तक ऐसे लगभग 50 से 60 लोग जो की आपदा राहत राशि पाने के लिए अपात्र हैं ने राहत राशि के चेक खटीमा तहसील में वापस जमा कर दिए हैं। हमारी अपील है कि जो भी ऐसे लोग हैं जो की आपदा राहत के पात्र हैं वह हमें संपर्क करें जिससे कि उन्हें राहत राशि प्रदान की जा सके।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement