खेतीखान में कृषि तकनीक दिवस का आयोजन बाटुली एफ पी ओ और प्रज्ञान टी एस पी एक्शन फाउंडेशन के सहयोग से कृषि नवाचार पर हुई चर्चा।








*मेरो पहाड़*
खेतीखान के दीप महोत्सव प्रांगण में बाटुली एफ पी ओ और प्रज्ञान फाउंडेशन के तत्वावधान में कृषि दिवस का आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि सेतुआयोग के पूर्व उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी रहे । इस अवसर पर साकिसानों और क्षेत्रीय जनता के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित कर किसानों की मुख्य समस्या जैसे जंगली जानवरों से फसल की बरबादी, महंगे कृषि उपकरण, रसायनिक खाद और कीटनाशक और विपणन की समस्याओं पर चर्चा हुई। मध्यगंगोल लाइब्रेरी और स्किल केंद्र के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राजशेखर जोशी ने किसानों को बाटुली एफ पी ओ से जुड़कर नई कृषि तकनीक अपनाने को प्रोत्साहित किया।
कृषि विभाग के मुख्य कृषि अधिकारी चंपावत श्री धनपत कुमार ने बताया कि हर्बोलिव प्लस के छिड़काव से जंगली जानवर नही आ रहे हैं। Ste pupify के ऋषभ ने बैटरी चालित कृषि यंत्रों का प्रदर्शन किया को की बहुत ही हल्के किफायती और पहाड़ के हिसाब से सही हैं। सारे यंत्र बैटरी संचालित हैं। पेट्रोल और डीजल की जरूरत नहीं h। किसानों ने इन यत्रों को खूब पसंद किया। कैप्सबर के महेश राम जी ने अपने जैविक दवाइयों के बारे में किसानों को बताया। बाटुली के संचालक नरेंद्र माहरा ने कृषि तकनीक दिवस मैं आए सभी किसानों और युवाओं का स्वागत करते हुए बताया कि बाटुली 150 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट कर रहे हैं।और जंगली जानवरों से बचाने में बड़ा अच्छा रिस्पॉन्स आ रहा है। रेशम विभाग के विनोद जी ने मंच संचालित करते हुए बताया कि रेशम विभाग किसानों के लिए पौध वितरण कर रहा है और पहली बार नीरज सिंह और भीम कुमार ने कोकून उत्पादन कर एक नई शुरुवात की है। सभी किसानों को इसे स्वरोजगार के रूप m अपनाने को प्रोत्साहित किया।
राजशेखर जोशी ने अपने देश विदेश के अनुभव को साझा करते हुए बताया कि अगर हमारे किसान नवाचार के साथ कृषि करेंगे तो उनको लाभ मिलेगा। और उन्होंने किसानों लिए 5 और कोल्ड स्टोरेज तैयार करने की योजना बनाई है। आने वाले समय में जिन क्षेत्रों में कृषि अच्छी है उनका सर्वे कर वहा कोल्ड स्टोरेज स्थापित किए जायेंगे।
उन्होंने क्षेत्र की शिक्षा और रोजगार की समस्या के समाधान के लिए प्रोजेक्ट उन्नति की घोषणा की। उनके अनुसार प्रोजेक्ट उन्नति में pati lohaghat or barakot ब्लॉक मैं 9 उन्नति सेंटर बनेंगे। प्रज्ञान टी एस पी एक्शन फाउंडेशन के सहयोग से इन 9 केंद्रों मैं शिक्षा , प्रतियोगी परीक्षा , स्किल development, व्यक्तित्व,मानसिक और बौद्धिक विकास आदि की ट्रेनिंग दी जाएगी।
Apeda देहरादून से आए विशाल सैनी ने सभी लोगों को धनबाद देते हुए कहा कि अगर कोई संस्था एक्सपोर्ट मैं काम।करना चाहती है तो apeda उनसे सहयोग करेगा और पूरी प्रक्रिया में मदद करेगा। ग्राम प्रधान गहतोरा दिनेश जी ने किसानों को संबोधित करते हुए उन्नत किसानों को पुरस्कार वितरित किए । कानाकोट के अमर सिंह, त्यारसों के भीम कुमार और मानर के विजेंद्र को पुरस्कृत।किया गया।
आज के कार्यक्रम में सेतु आयोग के पहले उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी, मुख्य। कृषि अधिकारी धनपत कुमार, jla panchayat सदस्य अशोक माहरा, पूर्व जिला पंचायत विजय बोहरा, पूर्व जिला पंचायत मदन कॉलोनी, क्षेत्र पंचायत सदस्य यशपाल मनराल, पवन देउपा ग्राम प्रधान आलोक वर्मा, सूरज माहरा, गिरजेश बोहरा, अर्जुन राम, विजेंद्र मनराल, और बाटुली के संचालक नरेंद्र माहरा, सचिव महेश राम, और सोशल अल्फा एनजीओ के राहुल, और बाटुली के सदस्य, और अन्य गणमान्य व्यक्ति और क्षेत्रयीय किसान उपस्थित रहे।













