×

सराहनीय: स्वच्छ उत्तराखंड के संकल्प को लेकर एक बार फिर श्यामलाताल पहुंचे टनकपुर के युवा, कहा झील क्षेत्र में कूड़ेदान रखने की जरूरत।

सराहनीय: स्वच्छ उत्तराखंड के संकल्प को लेकर एक बार फिर श्यामलाताल पहुंचे टनकपुर के युवा, कहा झील क्षेत्र में कूड़ेदान रखने की जरूरत।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़

टनकपुर। स्वच्छ उत्तराखंड के संकल्प को लेकर टनकपुर के युवाओं ने एक बार फिर प्रसिद्ध पर्यटन स्थल श्यामलाताल में स्वच्छता अभियान चलाया। रविवार को टनकपुर से श्यामलाताल पहुंचे युवा कुमुद जोशी, अमित, भावित भट्ट, शिवम भट्ट और मयंक पंत ने झील एवं उसके आसपास के क्षेत्र में सफाई कर बड़ी मात्रा में कूड़ा एकत्रित किया।
युवाओं का कहना है कि श्यामलाताल क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। इससे पहले भी पिछले सप्ताह इन युवाओं द्वारा श्यामलाताल में स्वच्छता अभियान चलाया गया था।
अमित ने कहा कि श्यामलाताल एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है और इसे स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखना सभी का दायित्व है। वहीं भावित भट्ट ने कहा कि क्षेत्र में फैली गंदगी देखकर उन्हें पीड़ा होती है और इसी पीड़ा ने उन्हें स्वच्छता अभियान के लिए प्रेरित किया।
शिवम भट्ट ने कहा कि यदि बाहर से आने वाले पर्यटकों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा तो इससे क्षेत्र की अच्छी छवि बनेगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। कुमुद जोशी ने झील क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में कूड़ेदान लगाए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि पर्यटक कूड़ा इधर-उधर फेंकने के बजाय निर्धारित स्थान पर डालें।
मयंक पंत ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हम सभी का सामूहिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करना चाहिए।
युवाओं को स्वच्छता अभियान चलाते देखकर वहां मौजूद पर्यटकों ने भी उनके प्रयासों की सराहना की। युवाओं ने कहा कि श्यामलाताल को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए उनका अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील की कि वे जिस भी पर्यटन स्थल पर जाएं, वहां गंदगी न फैलाएं और स्वच्छता बनाए रखने में अपना योगदान दें।


खबरे शेयर करे :
Previous post

छीनीगोठ में हुड्डी नदी पर 954 मीटर लंबी सुरक्षा दीवार का जिलाधिकारी ने लिया जायजा।

Next post

खेतीखान में कृषि तकनीक दिवस का आयोजन बाटुली एफ पी ओ और प्रज्ञान टी एस पी एक्शन फाउंडेशन के सहयोग से कृषि नवाचार पर हुई चर्चा।