×

अमेरिका में असिस्टेंट प्रोफेसर बनीं आयुषी भावे को जिलाधिकारी  मनीष कुमार ने किया सम्मानित।

अमेरिका में असिस्टेंट प्रोफेसर बनीं आयुषी भावे को जिलाधिकारी  मनीष कुमार ने किया सम्मानित।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

 

जनपद चम्पावत की होनहार बेटी आयुष्री भावे ने अपनी प्रतिभा, कठिन परिश्रम और अटूट संकल्प के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान स्थापित करते हुए अमेरिका की प्रतिष्ठित कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर का पद प्राप्त किया है।

आयुष्री की इस उल्लेखनीय सफलता पर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सीमित संसाधनों और पर्वतीय परिस्थितियों के बावजूद यदि लक्ष्य स्पष्ट हो तथा प्रयास निरंतर हों, तो विश्व के किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आयुष्री भावे आज प्रदेश के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई हैं।

जिलाधिकारी ने आयुष्री को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि उनकी सफलता आने वाली पीढ़ियों को शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।

जिलाधिकारी ने आयुष्री की माता श्रीमती भावना को भी सम्मानित किया गया। श्रीमती भावना वर्तमान में राजकीय इंटर कॉलेज, देवीधुरा में अध्यापिका के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुत्री के व्यक्तित्व निर्माण, शिक्षा एवं संस्कारों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

लोहाघाट निवासी आयुष्री भावे ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय विद्यालयों से प्राप्त की। इसके उपरांत उन्होंने भीमताल से बी-फार्मा तथा जयपुर से एम-फार्मा की शिक्षा प्राप्त की। अपनी प्रतिभा और अथक परिश्रम के बल पर उन्होंने जीआरपी जैसी कठिन परीक्षा उत्तीर्ण कर अमेरिका में यह गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की।

 

आयुष्री केवल शिक्षा और शोध के क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि कला एवं संगीत के क्षेत्र में भी समान रूप से प्रतिभाशाली हैं। फार्माकोलॉजी विषय पर उनकी पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। इसके साथ ही उन्होंने फाइन आर्ट एवं संगीत में भी डिग्री प्राप्त कर बहुआयामी प्रतिभा का परिचय दिया है।

 

जनपदवासियों ने आयुष्री की इस उपलब्धि को चम्पावत और उत्तराखण्ड के लिए गर्व का क्षण बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


खबरे शेयर करे :
Previous post

विकास की राह हुई आसान: मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के विजन और स्थानीय मांग पर बिनवाल गांव-कलियाधूरा मोटर मार्ग को मिली केंद्र की हरी झंडी।

Next post

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के काउंटडाउन में कोलीढेक झील से योग कार्यक्रम का ऑनलाइन लाइव प्रसारण।