×

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के काउंटडाउन में कोलीढेक झील से योग कार्यक्रम का ऑनलाइन लाइव प्रसारण।

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के काउंटडाउन में कोलीढेक झील से योग कार्यक्रम का ऑनलाइन लाइव प्रसारण।

*मेरो पहाड़*

*​12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: चम्पावत में काउंटडाउन कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन योग सत्र आयोजित*

जिलाधिकारी मनीष कुमार के दिशा-निर्देशों के क्रम में, जनपद में योग को जन-आंदोलन बनाने और हर नागरिक तक पहुँचाने के उद्देश्य से जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी चम्पावत के निर्देशन में एक विशेष ऑनलाइन योग सत्र का सफल आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के काउंटडाउन (पूर्वाभ्यास) कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसकी इस वर्ष की मुख्य थीम “स्वास्थ्य, ज्ञान व वैश्विक शांति के लिये योग” (Yoga For Wellness, Knowledge and World Peace) निर्धारित की गई है।

इसी क्रम में जनपद के प्रमुख स्थल कोलीढेक झील, लोहाघाट में दिनांक 26 व 27 मई 2026 को योग सत्र की लाइव स्ट्रीमिंग यूट्यूब के माध्यम से पूरे प्रदेश में की गई। जिसका मुख्य उद्देश्य आमजन को योग के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें एक निरोगी व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

​इस दो दिवसीय ऑनलाइन योग कार्यक्रम में जनपदवासियों, युवाओं तथा सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े विभिन्न लोगों ने लाइव जुड़कर, बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में विभागीय योग अनुदेशक श्रीमती सोनिया आर्या, श्रीमती कविता बोहरा, लीला जोशी, विजय देउपा एवं प्रकाश नेगी द्वारा उपस्थित लोगों को आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदत्त ‘कॉमन योग प्रोटोकॉल’ का बेहद सरल और विधिवत अभ्यास कराया गया, जिसमें विभिन्न आसन, प्राणायाम और ध्यान की कड़ियाँ शामिल रहीं।

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. प्रकाश सिंह ने बताया कि आगामी 21 जून को योग दिवस के आयोजन तक जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।

इस अवसर पर नोडल अधिकारी डॉ. जेबा मलिक, डॉ. उमेश भारती तथा नोडल अधिकारी आयुष मिशन डॉ. सुधाकर गंगवार सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ कार्मिक भी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

अमेरिका में असिस्टेंट प्रोफेसर बनीं आयुषी भावे को जिलाधिकारी  मनीष कुमार ने किया सम्मानित।

Next post

गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं से प्रेरित विश्व प्रसिद्ध रीठा साहिब जोड़ मेला श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ आरंभ।