×

बासू चौड़ाकोटी का हरिद्वारै की हरिया चड़ी गीत रिलीज होते ही छाने लगा लोगो की जुबां पर।

बासू चौड़ाकोटी का हरिद्वारै की हरिया चड़ी गीत रिलीज होते ही छाने लगा लोगो की जुबां पर।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

उत्तराखंड की पारंपरिक लोक विधा पर आधारित बासू चौड़ाकोटी का झोड़ा गीत हरिद्वारे की हरिया चडी गीत रिलीज होते ही लोगों की जुंबा पर छाने लगा है । यूट्यूब चैनल BB Music Uttarakhand पर रिलीज़ यह गाना बासु की माँ (इजा) ने लिखा है और संगीत जाने माने संगीतकार ललित गित्यार ने दिया है । गायक बासू ने बताया कि गीत का फिल्मांकन पुर्णागिरी रोड बूम आदि जगहों पर राय फोटो स्टूडियो टनकपुर ने किया है।बताते चले कि गायक बासू ने प्रयाग संगीत समिति इलाहाबा से शास्त्रीय संगीत में संगीत प्रभाकर किया।अब वे पालीवाल म्यूज़िकल ग्रुप टनकपुर से जुड़े हैं व उत्तराखंड सूचना विभाग व संस्कृति विभाग के पंजीकृत कलाकार भी हैं और इससे पहले भी इनके लगभग दर्जन भर गीत यूट्यूब पर आ चुके हैं जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया।नये गीत के लान्च होने पर संगीताचार्य अनिल पालीवाल लोकगायक कैलाश कुमार मशहूर फोटोग्राफर दीपक राय विजन पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल नवल किशोर तिवारी अजय देउपा पैरामाउंट पब्लिक स्कूल के प्रबंधक देवेन्द्र जोशी नगरपालिका अध्यक्ष विपिन कुमार सविता बिष्ट जे. एस कुंवर स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के जिलाध्यक्ष महेश चौड़ाकोटी भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत आदि ने अपनी शुभकामनाएं दी हैं।


खबरे शेयर करे :
Previous post

राज्य स्तरीय जलागम परिषद के उपाध्यक्ष शंकर कोरंगा ने कार्यकर्ताओं के साथ निकाली बनबास टनकपुर में तिरंगा यात्रा कहा ऑपरेशन सिंदूर से सेना का बढ़ा मनोबल मोदी जी के नेतृत्व में देश बन रहा महाशक्ति ।

Next post

खटीमा टनकपुर मार्ग पर बन रहे डिवाइडर के बीच यात्रियों के लिए पैदल रास्ता छोड़े जाने की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओ ने एई पीडब्ल्यूडी को सौपा ज्ञापन ।