भाजपा के जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत का टनकपुर दौरा, कार्यकर्ताओं ने किया फूल मालाओं से भव्य स्वागत।



*मेरो पहाड़*
चम्पावत। भाजपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार टनकपुर यात्रा पर पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। ककराली गेट पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया और ढोल-नगाड़ों की गूंज में नगर में जुलूस निकाला। भजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी में एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा और जिले में भाजपा को और मजबूत बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करूंगा।”
सामंत ने अपने संबोधन में पार्टी के कार्यकर्ताओं को एकजुटता और संगठनात्मक ताकत पर जोर देते हुए आगामी चुनावों की तैयारियों पर भी चर्चा की। उनका कहना था कि भाजपा की विजय केवल कार्यकर्ताओं की मेहनत और सहयोग से ही संभव है। इस मौके पर भाजपा की टनकपुर मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर, पालिकाध्यक्ष टनकपुर विपिन कुमार, निवर्तमान जिला महामंत्री पूरन सिंह मेहरा, विधायक प्रतिनिधि दीपक चंद रजवार, पूर्व दर्जा मंत्री शिवराज सिंह कठायत, मुकेश जोशी, नितिन मंगला, कुमुद जोशी, चंद्रशेखर गुरुरानी, अशोक पाल, सुंदर सिंह बोहरा, नवीन चौहान, मुकेश साहू, हरीश हैसियत, लोकेंद्र मौनी, अमजद हुसैन सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।


