×

‘‘न त अग लगौं, न त कई कैं लगौंन दयों‘‘ वनाग्नि की रोकथाम के तहत जौला साल रेंज द्वारा किया जा रहा हर घर शपथ कार्यक्रम ।

‘‘न त अग लगौं, न त कई कैं लगौंन दयों‘‘ वनाग्नि की रोकथाम के तहत जौला साल रेंज द्वारा किया जा रहा हर घर शपथ कार्यक्रम ।

‘‘न त अग लगौं, न त कई कैं लगौंन दयों‘‘ वनाग्नि की रोकथाम के तहत जौला साल रेंज द्वारा किया जा रहा हर घर शपथ कार्यक्रम ।

*मेरो पहाड़*

हल्द्वानी वन प्रभाग के जौलासाल रेंज में वनाग्नि की रोकथाम के लिए हर घर शपथ कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को कुमाउँनी व स्थानीय भाषा मे शपथ दिलाकर जागरूक किया जा रहा है । वन क्षेत्र के वन क्षेत्राधिकारी सुनील शर्मा के नेतृत्व मे जनसहभागिता आधारित संयुक्त वनाग्नि सुरक्षा, रोकथाम एवं नियन्त्रण हेतु हर-घर शपथ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके अतंर्गत समस्त स्थानीय लोगों व कास्तकारों से अपील है कि वनो के किनारें स्थित खेतों में फसलों की पराली, झाड़-झंकार आदि को न जलायें, न ही वनों के निकट कूड़ा व अन्य अपशिष्ट पदार्थो को जलायें, उक्त कारणों से समीपवर्ती वनों में वनाग्नि की घटनाएं घटित हो रही है, इसके अतिरिक्त अराजक तत्वों द्वारा जानबूझकर वनों में आग लाया जा रहा है, जिससे मानव जीवन, स्वास्थ्य, जीव-जन्तुओं तथा पर्यावरण को आसन्न खतरा उत्पन्न हो गया है, ऐसे अराजक तत्वों को पकड़ाने में वन विभाग को सहयोग करे ।वनक्षेत्राधिकारी सुनील शर्मा ने बताया कि प्रभागीय वनाधिकारी आर सी काण्डपाल के निर्देशन व सहायक वनाधिकारी नँधोर ममता चन्द के मार्गदर्शन में जौलासाल रेंज में घर-घर जाकर स्थानीय भाषा-कुॅमाउनी, पंजाबी, हिन्दी, बंगाली इत्यादि, भाषाओं में ग्रामीणों, विद्यार्थियों, महिलाओं, पर्यटकों इत्यादि से वनकर्मियों द्वारा शपथ करवाई जा रही है उन्होंने बताया सभी से आग्रह किया जा रहा कि वे वनों में किसी भी प्रकार का ज्वलनशील पदार्थ ना लायें, जलती बीड़ी, सिगरेट जंगल में ना फेके, यदि कोई व्यक्ति जंगल में आग लगाये तो उसे रोके तथा ऐसे शरारती एवं असमाजिक तत्वों को पकड़ने में वन कर्मियों को सहयोग करें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखने के साथ ही उसे उचित पुरस्कार दिया जायेगा। वनों में आग लगाना कानूनन अपराध है तथा संबंधित के विरूद्ध वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी दण्डात्मक कार्यवाही की जा सकती है। उन्होंने बताया कि हर-घर शपथ कार्यक्रम की सफलता हेतु व्हट्सएप ग्रुप संचालित है, जिसमें सक्रिय सदस्यों की संख्या 200 से अधिक है, इससे जुड़कर ग्रुप मे कोई भी व्यक्ति वनाग्नि सुरक्षा, रोकथाम एवं नियन्त्रण में अपने स्वंय के बेहतर प्रयासों, अनुभवों, तकनीक एवं ज्ञान को साझा किया जा रहा है। ग्रुप में वनाग्नि घटना के फोटों, विडियों तथा जानकारी देने पर वनकर्मियों द्वारा त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से वनाग्नि घटनाओं को नियन्त्रित किया जा रहा है। ऐसे बेहतर प्रयासों को रेंज स्तर पर सम्मानित किया जा रहा हैं। यह व्हट्सएप ग्रुप परस्पर जनसंवाद एवं विचार विमर्श का बेहतर माध्यम साबित हो रहा है।
हर-घर शपथ कार्यक्रम निश्चित तौर पर वनाग्नि सुरक्षा, सतर्कता, नियन्त्रण एवं रोकथाम तथा जन जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार की दिशा में एक अभिनव प्रयास है, इस अभियान में जनभागीदारी एवं जागरूकता एक अहम कढ़ी है, वन सम्पदा एक राष्ट्रीय धरोहर है, तथा प्रत्येक नागरिक का यह कर्त्वय है कि वह इसके संरक्षण एवं सुरक्षा में अपना सक्रिय योगदान दें। हर-घर शपथ कार्यक्रम में शामिल रहे- उपराजिक- दिनेश आर्या, दीप चंद मेहरा, ललित मोहन पाण्डे, वन दरोगा-रजत नाथ, अवतार सिंह, गोपाल सम्मल, वन बीट अधिकारी- बालम, दीपक परिहार, सुमित खर्कवाल, पंकज सकलानी, विशाल बर्मन, श्याम दत्त ,, शालू, प्रीति, रूपारानी, सारिका, बलवंत, सूरज , संदीप ग्रामवासी-गोपाल, रणजीत, जगदीश, श्रवण इत्यादि।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

तलियाबांज स्कूल से अपने घर बुडम जा रही दो स्कूली छात्राओं की वाहन के चपेट में आने से मौत ।

Next post

डॉ. प्रकाश लखेड़ा द्वारा चम्पावत को विश्व पर्यटन मानचित्र में लाने के प्रयास के तहत नेशनल अवार्डी पुरस्कार से किया गया सम्मानित ।