मेरो पहाड़
उत्तराखंड की एकमात्र खाली हो रही राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश चंद्र आर्य निर्विरोध निर्वाचित हो गये हैं। शुक्रवार को विधानसभा में प्रभारी सचिव / रिटर्निंग ऑफिसर हेम चंद्र पंत ने उन्हें निर्वाचन प्रमाणपत्र सौंपा।इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम, श्री मस्तू दास, विधानसभा सचिवालय के अधिकारी लक्ष्मीकांत उनियाल, दीनदयाल बिष्ट, हीरा सिंह, संदीप ढैला, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि मौजूदा सांसद नरेश बंसल का कार्यकाल 25 नवंबर 2026 को समाप्त हो रहा है, जिसे देखते हुए इस सीट के लिए चुनाव घोषित हुआ था।नामांकन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर 2026 रखी गयी थी। भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने 6 अक्टूबर को देहरादून विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और सभी विधायकों की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया था अन्य किसी दल द्वारा प्रत्याशी न उतारे जाने से दिनेश आर्य का निर्विरोध निर्वाचन हो गया
