×

चम्पावत पुलिस ने फिर दिखाई श्रद्धालुओं की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता । 11500 रुपये के साथ महत्वपूर्ण प्रपत्रों से भरा बैग सकुशल लौटाया श्रद्धालु को ।

चम्पावत पुलिस ने फिर दिखाई श्रद्धालुओं की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता । 11500 रुपये के साथ महत्वपूर्ण प्रपत्रों से भरा बैग सकुशल लौटाया श्रद्धालु को ।

*मेरो पहाड़*

चम्पावत पुलिस ने फिर दिखाई पूर्णागिरि मेले में आये श्रद्धालुओं के प्रति प्रतिबद्धता मेले में आये एक श्रद्धालु के 11500 रुपये व अन्य जरूरी कागजात को शकुशल लौटाकर दिखाई कर्तव्यता ।पुलिस अधीक्षकअजय गणपति के निर्देशन में माँ पूर्णागिरि मेला सकुशल संपन्न करवाये जाने व माँ पूर्णागिरि दर्शन आगमन करने वाले श्रद्धालुओं की समस्या /सूचना पर तत्काल नियमनुसार आवश्यक कार्यवाही किये जाने के तहत थाना भैरव मंदिर में इंद्रानगर लखनऊ निवासी महिला द्वारा सूचना दी गई कि पूर्णागिरी दर्शन आते समय भूलवश उनका रुपयों व अन्य महत्वपूर्ण प्रपत्र से भरा पर्स टैक्सी वाहन में छूट गया है। जिस कारण वह काफी परेशान हैँ। इसे देखते हुए थाना भैरव मंदिर में ट्रैफ़िक ड्यूटी में नियुक्त कांस्टेबल विनोद तड़ागी के द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आस-पास के स्थानों पर लगे CCTV कैमरों का अवलोकन किया गया व आसपास के लोगों से व्यापक पूछताछ करते हुए टैक्सी वाहन चालक को तस्दीक करने के पश्चात महिला का खोया पर्स बरामद किया गया। पर्स के अंदर 11500 रुपए तथा महत्वपूर्ण कागजात बरामद कर सकुशल महिला के सुपुर्द किया गया। महिला द्वारा उनकी समस्या के संदर्भ में थाना भैरव मंदिर पुलिस की तत्काल कार्यवाही व समाधान के प्रति आभार प्रकट किया गया

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

जंगल की आग ने फिर उजाड़ा एक और आसियान । प्रशासन से लगाई आर्थिक सहायता की गुहार ।

Next post

पेयजल की समस्या पर उप जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद आमरण अनशन न करने को माने दिगालीचौड,बाकू, धुरा , बुरकिल्ला के ग्रामीण ।