×

मुख्यमंत्री धामी आज बनबसा नेपाल सीमा का करेंगे दौरा साथ ही एसएसबी के जवानों से करेंगे मुलाकात। 

मुख्यमंत्री धामी आज बनबसा नेपाल सीमा का करेंगे दौरा साथ ही एसएसबी के जवानों से करेंगे मुलाकात। 

*मेरो पहाड़*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज 11 मई (रविवार) को जनपद चंपावत के एक दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे। जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री धामी उधम सिंह नगर से प्रस्थान कर अपराह्न 03:40 बजे भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर की आउट पोस्ट गड्डूडा चौकी, बनबसा ( चंपावत) पहुंचेंगे। बनबसा आगमन पर मुख्यमंत्री सीमा सुरक्षा बल (एस.एस.बी.) के अधिकारियों एवं सैनिकों के साथ भेंट एवं संवाद करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री अपराह्न 04:10 बजे बनबसा से पुनः उधम सिंह नगर के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज हो गई है

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

देवीधुरा रेंज द्वारा वनाग्नि सुरक्षा के प्रति ग्रामवासियों को किया गया जागरूक — मोबाइल वैन के माध्यम से चलाया जा रहा प्रचार अभियान। 

Next post

चंपावत: बच्चों को शुरू से ही अच्छे संस्कार देने से ही सुधर जाती है पीढ़ियां – दिया गुरुरानी।