मेरो पहाड़ 

 

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे द्वारा  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के पिता के संबंध में की गई अभद्र टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी ने रोष जताते हुए प्रदर्शन किया । जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत की अगुवाई में  जिले  भर के पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय चंपावत से जुलूस के रूप में चलकर कांग्रेस पार्टी के विरुद्ध नारे लगाते हुए छतार चंपावत में कांग्रेस पार्टी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन किया।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी श्री अरविंद मेनन जी ने इस कृत्य को कांग्रेस की कार्यप्रणाली बताते हुए कहा कि कांग्रेस पूर्व से ही अभद्र और असामाजिक तत्वों की पार्टी रही है, उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व का अपमान करना पूरे भारतवर्ष का अपमान है इसके लिए भारतवर्ष की जनता कांग्रेस पार्टी को माफ नहीं करेगी। कांग्रेस पार्टी के बयानों से कांग्रेस पार्टी की नीतियां उजागर हो रही है।कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार जिला प्रभारी गुंजन सुखीजा सह प्रभारी हिमांशु बिष्ट प्रदेश मंत्री निर्मल मेहरा जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी सुभाष बगौली हेमा जोशी किरन देवी मुकेश महराना श्याम नारायण पांडे सतीश पांडे पूरन फर्त्याल राजशेखर जोशी मुकेश कलखुडिया पूरन मेहरा राजू गड़कोटी कैलाश अधिकारी सुनील पुनेठा कैलाश बोहरा राकेश बोहरा गिरीश कुवंर देवेंद्र पाटनी कमलेश भट्ट तुलसी कुवंर जगदीश बोहरा जगदीश जोशी नन्दन तड़ागी सचिन जोशी प्रकाश बिनवाल गुमान बोरा बब्लू देव गौरव पाण्डेय सरोज चंद विनिता फर्त्याल सुनीता मुरारी नरेश करायत बलवंत गिरी नवीन भट्ट गौरव पाण्डेय टीका सिंह मुकेश जोशी सुरज कुमार सूरज प्रहरी, प्रेमा चिल्कोटी, दलीप सिंह, नीरज बोहरा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।