×

शक्तिपुर-बूँगा क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य कृष्णानंद जोशी बने जिला पंचायत सदस्य संगठन, चम्पावत के जिला अध्यक्ष ।

शक्तिपुर-बूँगा क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य कृष्णानंद जोशी बने जिला पंचायत सदस्य संगठन, चम्पावत के जिला अध्यक्ष ।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

जिला पंचायत सदस्य संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में मंगलवार को चम्पावत में जिला पंचायत सदस्य संगठन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शक्तिपुर-बूँगा क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य कृष्णानंद जोशी को सर्वसहमति से चम्पावत जिला पंचायत सदस्य संगठन का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इससे पूर्व संगठन के सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया तथा जिला पंचायत से जुड़े विभिन्न मुद्दों और मांगों पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी सहित सभी बोर्ड सदस्यों की उपस्थिति में संगठन द्वारा उठाई जा रही समस्याओं एवं मांगों पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने संगठन की विभिन्न मांगों का समर्थन करते हुए उनके समाधान के लिए सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से शक्तिपुर-बूँगा क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य कृष्णानंद जोशी को जिला पंचायत सदस्य संगठन, चम्पावत का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके मनोनयन पर उपस्थित सदस्यों ने शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, अशोक महरा, अनीता, शैलेश जोशी, योगेश जोशी, पुष्कर राम, मनीषा कला कोठी, सुनीता जोशी, सोनू बोरा सहित अन्य जिला पंचायत सदस्य एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।


खबरे शेयर करे :