जिला पंचायत के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विजय उप्रेती सेवानिवृत्त । दी गयी भावभीनी विदाई ।








*मेरो पहाड़*
जिला पंचायत चम्पावत के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी (एसएओ) विजय उप्रेती की अधिवर्षता पूर्ण करने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी उप्रेती द्वारा 33 वर्षों की सरकारी सेवा पूर्ण करने के बाद कल 30 जून को वह सेवानिवृत्त हो गए।इस अवसर पर जिला पंचायत परिसर में आयोजित विदाई समारोह में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में वक्ताओं ने उप्रेती की कार्यकुशलता, सरल स्वभाव और प्रशासनिक दक्षता की सराहना की। बताया गया कि उन्होंने अपने सेवा जीवन की शुरुआत नैनीताल से की थी और विभिन्न जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई।











समारोह में अपर मुख्य अधिकारी अनिल जोशी, वित्त अधिकारी उमेश सिंह डांगी तथा कार्याधिकारी प्रेमा कोहली ने कहा कि श्री उप्रेती ने पूरे सेवाकाल में निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य किया। उनका अनुभव और मार्गदर्शन हमेशा याद किया जाएगा।


