×

जिला पंचायत सदस्य सोनू बोहरा ने राज्यपाल को सौपे लधिया क्षेत्र की विभिन्न विकास योजनाओं के माँग पत्र ।

जिला पंचायत सदस्य सोनू बोहरा ने राज्यपाल को सौपे लधिया क्षेत्र की विभिन्न विकास योजनाओं के माँग पत्र ।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

गुरु नानक साहब के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा रीठा साहिब पहुँचे उत्तराखंड राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड)गुरमीत सिंह को जिला पंचायत सदस्य सोनू बोहरा ने लधिया क्षेत्र की विभिन्न विकास योजनाओं के मांग पत्र सौपे । अपने पति भोला बोहरा के साथ पहुँची सोनू बोहरा ने राज्यपाल का पुष्प गुच्छ व मोमेंटो देकर स्वागत किया । इस दौरान श्रीमती बोहरा द्वारा महामहिम से वार्ता कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के बारे में अवगत कराया व लधिया घाटी के विकास के ढेड़ दर्जन से अधिक मांग पत्र उन्हें सौपे । राज्यपाल द्वारा उनकी विकास की सोच की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया । तथा जिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए उन्हें क्षेत्र के विकास में हरसंभव सहयोग करने की बात कही । अपने माँग पत्र में सोनू बोहरा नेप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौड़ा मेहता रीठा साहिब का उच्चीकरण कर 50 पैड का हास्पिटल खोला जाय‌।
लधियाघाटी रीठासाहिब में महाविद्यालय की स्थापना। गुरुद्वारा श्री रीठा साहिब के समीप लधिया नदी में मोटर पुल की स्वीकृति। गुरुद्वारा श्री रीठा साहिब के समीप रतिया नदी में मोटर पुल की स्वीकृति। रीठा चूनाघाट मोटर मार्ग km 37 से गुरुद्वारा श्री रीठा साहिब को लिंक मोटर मार्ग की स्वीकृति। लधियाघाटी रीठासाहिब में उप तहसील की स्वीकृति। रीठा साहिब में स्थाई हैलीपैड व सर्किट हाउस की स्वीकृति।
लधियाघाटी में स्टेडियम का निर्माण।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिगराडा के भवन निर्माण की स्वीकृति। लधिया व रतिया नदी की सहायक नदियों को सारा योजना के जन्तर्गत पुनर्जिवित व संरक्षण का कार्य। लधियाघाटी के मडियाड, साल, टाण, परेचा, धरसों, बिनवाल गांव, गोलडाडा, नौलियागाय, बाल्लातडी, टाकबल्वाडी, सकदेना व निलौटी ग्राम पंचायतों को सारा व जलागत योजना में जोड़ने की स्थौकृति। चम्पावत विधानसभा के अन्तर्गत सेलाबाग में पैदल पुल की स्वीकृति। रीठा साहिब के गहार गधेरे में 20 किलो मेगावाट की जल विद्युत परियोजना की स्वीकृति। विश्व प्रसिद्ध धाम गुरुद्वारा श्री रीठा साहिब के साथ साथ मां शीला देवी धाम सेलाबाग मक्रियाड, मां नन्दा देवी मंदिर चमोली चौड़ा मेहता, शियादित्य मंदिर रमक को मानसखण्ड मंदिर माला में जोड़ने हेतु। 10 वर्षों से अधिक का समय पूरा करने वाले राज्य के माध्यमिक विद्यालयों के अतिथि शिक्षकों का नियमितीकरण किया जाय।


खबरे शेयर करे :
Previous post

गुरु नानक देव जी के उपदेश आज भी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत : राज्यपाल गुरमीत सिंह।

Next post

जिलाधिकारी ने स्वाला क्षेत्र का रात्रि निरीक्षण कर मार्ग सुधार कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश।