×

विधुत लाइनों व उप केंद्रों के रखरखाव के चलते जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में 10 सितंबर व 12 सितंबर को विधुत आपूर्ति होगी प्रभावित।

विधुत लाइनों व उप केंद्रों के रखरखाव के चलते जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में 10 सितंबर व 12 सितंबर को विधुत आपूर्ति होगी प्रभावित।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

 

चंपावत विद्युत लाइनों और उपकेंद्रों में प्रस्तावित रखरखाव कार्य के चलते जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में दो दिन बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत वितरण खंड चंपावत के अधिशासी अभियंता विजय सकारीया ने बताया कि 10 और 12 सितंबर को तकनीकी कार्यों के कारण कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति आंशिक अथवा पूर्ण रूप से बंद रखी जाएगी।

उन्होंने बताया कि 10 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक तथा 12 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस दौरान लोहाघाट, बाराकोट, पाटी, खेतीखान, देवीधुरा और चंपावत के पर्वतीय क्षेत्रों से जुड़े उपसंस्थान एवं फीडर प्रभावित होंगे।

डेंसली स्थित 132/33 केवी सब-स्टेशन में हीट श्रिंक टर्मिनेशन किट भरने तथा गौड़ी पावर हाउस में 11 केवी ब्रेकर को बसबार से जोड़ने का कार्य प्रस्तावित है। इसके चलते 33 केवी लोहाघाट और चम्पावत लाइनों की सप्लाई बंद रखी जाएगी।

विभाग ने उपभोक्ताओं से कटौती की अवधि को देखते हुए आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्था।


खबरे शेयर करे :
Previous post

*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की संवेदनशील पहल: चम्पावत के 30 लाभार्थियों को 1.95 लाख रुपये की सहायता राशि मंजूर*

Next post

हिमालय दिवस पर प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।