×

टनकपुर में धूमधाम से मना दशहरा महोत्सव भव्य आतिशबाजी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और रावण दहन ने मोहा मन मैराथन, श्रीमद्भागवत कथा, चिकित्सा शिविर और डांस कॉम्पटीशन रहे महोत्सव का आकर्षण का केंद्र

टनकपुर में धूमधाम से मना दशहरा महोत्सव भव्य आतिशबाजी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और रावण दहन ने मोहा मन मैराथन, श्रीमद्भागवत कथा, चिकित्सा शिविर और डांस कॉम्पटीशन रहे महोत्सव का आकर्षण का केंद्र

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

 

नव युवक रामलीला कमेटी के तत्वावधान में दस दिवसीय दशहरा महोत्सव का आयोजन किया गया, जो गुरुवार को विजयादशमी के अवसर पर रावण दहन के साथ संपन्न हुआ। दशहरा महोत्सव इस बार केवल धार्मिक आयोजन नहीं रहा, बल्कि समाज के हर वर्ग को जोड़ने वाला एक समग्र उत्सव बना। जिसमें आस्था, संस्कृति, स्वास्थ्य और खेल का सुंदर संगम देखने को मिला।
दस दिन तक चले रामलीला मंचन में कलाकारों ने भगवान श्रीराम के जीवन की लीलाओं का जीवंत चित्रण किया। समापन दिवस पर रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के विशाल पुतलों का दहन किया गया। जैसे ही भगवान श्रीराम ने रावण पर बाण चलाया, आसमान आतिशबाजी की चमक से जगमगा उठा। भव्य आतिशबाजी, पूरनपुर की विशेष आतिशबाजी टीम, झूले, खेल और स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल्स ने मेले में आए लोगों को खूब लुभाया। बच्चे जहां हवाई झूलों में मस्ती करते दिखे, वहीं बड़ों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और लोकगीत प्रस्तुतियों का आनंद लिया। एसडीएम ने कहा कि दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। भगवान श्रीराम ने धर्म की स्थापना के लिए असत्य पर विजय पाई। हमें भी उनके आदर्शों पर चलकर समाज में सद्भाव और सत्य का संदेश फैलाना चाहिए।
कमेटी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने सफल आयोजन के लिए सभी पदाधिकारियों और नगरवासियों का आभार जताया। उन्होंने बताया कि महोत्सव का समापन शुक्रवार को लकी ड्रॉ और पुरस्कार वितरण के साथ किया जाएगा, जिसमें भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। इस अवसर पर अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, संस्थापक विशाल अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष नीरज सिंह, संजय पांडेय, प्रतिभा अग्रवाल, संरक्षक ओंकार सिंह, बोर्ड अध्यक्ष गौरव गुप्ता, सचिव मयंक पंत, उपाध्यक्ष संजय गर्ग, कोषाध्यक्ष अमित परवेज, मेला संचालक हरीश भट्ट, सदस्य पूनम कोहली, गीता गुप्ता, सुषमा गुप्ता, दीप्ति सिंह, दीपक राय आदि की भूमिका सराहनीय रही।

दशहरा महोत्सव के तहत हुए विविध आयोजन

नव युवक रामलीला कमेटी ने इस वर्ष महोत्सव को सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जोड़ा।

श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन कर धार्मिक वातावरण निर्मित किया गया।

मैराथन दौड़ का आयोजन कर युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

चिकित्सा शिविर के माध्यम से सैकड़ों लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

उत्तराखंड डांस कॉम्पटीशन में स्थानीय कलाकारों ने लोक संस्कृति की झलक प्रस्तुत कर दर्शकों की वाहवाही लूटी।

आखिरी दिन का विशेष आयोजन
शुक्रवार को होने वाले लकी ड्रॉ और पुरस्कार वितरण समारोह में विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन के दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी और उत्सव का समापन सांस्कृतिक संध्या से होगा।


खबरे शेयर करे :
Previous post

टनकपुर में रामलीला मंचन के दौरान विभीषण त्याग से लेकर कुंभकर्ण वध तक की लीला का हुआ मंचन, वर्चुअल रूप से जुड़े मुख्यमंत्री धामी ने दी नवरात्र और दशहरा की शुभकामनाएं

Next post

चंपावत: जन मिलन कार्यक्रम में जन समस्याओं का त्वरित समाधान होने से, लगातार बढ़ती जा रही है फरियादियों की तादाद।