×

पूर्व जिला पंचायत सदस्य किरन देवी बनी सीमांत क्षेत्र कार्यक्रम अनुश्रवण परिषद की उपाध्यक्ष । लोगो ने दी बधाई।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य किरन देवी बनी सीमांत क्षेत्र कार्यक्रम अनुश्रवण परिषद की उपाध्यक्ष । लोगो ने दी बधाई।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

 

पूर्व जिला पंचायत सदस्य किरन देवी को एक बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन द्वारा उन्हें सीमांत क्षेत्र कार्यक्रम अनुश्रवण परिषद का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस खबर के सामने आते ही उनके समर्थकों और क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। किरन देवी की इस बड़ी उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों और उनके कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी। सीमांत क्षेत्रों के विकास और वहां चल रही योजनाओं की मॉनिटरिंग के लिए यह परिषद बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य के रूप में उनके बेहतर ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए सरकार ने उन पर यह भरोसा जताया है। स्थानीय लोगों का मानना है कि किरन देवी के उपाध्यक्ष बनने से सीमांत क्षेत्रों में विकास कार्यों को एक नई गति मिलेगी और जनता की समस्याओं का सही ढंग से निस्तारण हो सकेगा।


खबरे शेयर करे :
Previous post

विश्व पर्यावरण दिवस पर स्व. श्री कैलाश गहतोड़ी स्टेडियम, टनकपुर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित।

Next post

बरसात से पहले बाढ़ सुरक्षा कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण।