×

विश्व पर्यावरण दिवस पर स्व. श्री कैलाश गहतोड़ी स्टेडियम, टनकपुर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित।

विश्व पर्यावरण दिवस पर स्व. श्री कैलाश गहतोड़ी स्टेडियम, टनकपुर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

 

वन विभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वर्गीय श्री कैलाश गहतोड़ी स्टेडियम, टनकपुर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में शारदा वन क्षेत्र अधिकारी सुनील शर्मा एवं वन दरोगा मुकेश तड़ागी उपस्थित रहे। स्टेडियम की ओर से प्रभारी कुमार गौरव खोलिया के साथ विभिन्न खेलों के प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

पौधरोपण में बॉक्सिंग प्रशिक्षक ललित मोहन कुंवर, वॉलीबॉल प्रशिक्षक आशा पांडे, हॉकी प्रशिक्षक प्रकाश सिंह, क्रिकेट प्रशिक्षक मनोज टकवाल, बास्केटबॉल प्रशिक्षक सुभाष पांडे, हैंडबॉल प्रशिक्षक महेश चुफाल, खेलो इंडिया फुटबॉल के कोच पवनेश पाटनी, हीरा गिरी, दीपक तथा स्टेडियम के सभी बच्चों ने सहयोग किया।

इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। सभी प्रशिक्षकों एवं बच्चों ने लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।


खबरे शेयर करे :