गुप्तेश्वर शिव मंदिर बाजगांव खेतीखान में जन्माष्टमी मेले का पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल ने किया शुभारंभ ।








*मेरो पहाड़*
गुप्तेश्वर शिव मंदिर बाजगांव में जन्माष्टमी मेले का आयोजन किया गया । श्री गुप्तेश्वर महादेव शिव मंदिर समिति बाजगांव द्वारा आयोजित इस जन्माष्टमी मेले का पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने फीता काट शुभारम्भ किया । आयोजक समिति के पवन देऊपा ने बताया की बीते तीन वर्ष से लगातार सयोजित इस मेले का इस वर्ष भी कलश यात्रा के साथ भव्य शुभारंभ किया गया । उन्होंने बताया कि
मंदिर समिति द्वारा बताया गया आज शाम भजन संध्या के साथ भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के पश्चात महा प्रसाद का आयोजन किया जाएगया । इस अवसर पर पवन सिंह देउपा सदस्य क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि बाजगांव, राजेन्द्र देउपा, जीत सिंह देउपा, यादव सिंह देउपा, प्रियांशु, सूरज, दिगराज, नवीन, चंद्र सिंह देउपा, किशन सिंह देउपा, प्रकाश, नरेंद्र, उमेश्वर, सुरेन्द्र आदि मौजूद रहे।








