×

चम्पावत छतार स्थित शहीद शिरोमणि चिल्कोटी चिल्ड्रेन पार्क में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व ।

चम्पावत छतार स्थित शहीद शिरोमणि चिल्कोटी चिल्ड्रेन पार्क में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व ।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

चम्पावत छतार स्थित शहीद शिरोमणि चिल्कोटी चिल्ड्रेन पार्क में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व वार्ड की सभासद् प्रेमा चिल्कोटी के निर्दर्शन में आयोजित पिछले पांच वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहे कार्यक्रम के तहत आज जन्माष्टमी पर्व का शुभारंभ पालिका अध्यक्ष प्रेमा पाण्डेय ने भगवान श्रीकृष्ण के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा सभी नगरवासियों एवं क्षेत्रवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में छतार वार्ड की मातृशक्ति एवं नन्हे-मुन्ने कलाकारों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। बच्चों एवं महिलाओं द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनकी बाल लीलाओं तथा भारतीय संस्कृति पर आधारित विभिन्न मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। गरबा, एकल नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श प्रेमा पाण्डेय जी ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को अपनी जड़ों और संस्कारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे कार्यक्रमों में बच्चों एवं महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे हमारी आने वाली पीढ़ियां अपनी संस्कृति, परंपराओं एवं सनातन मूल्यों से परिचित होती हैं। उन्होंने छतार वार्ड में लगातार पांच वर्षों से जन्माष्टमी का आयोजन किए जाने की सराहना करते हुए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम का विशिष्ट एवं प्रभावशाली संचालन श्रीमती कविता पाण्डेय जी, गुरुकुल अकादमी, द्वारा किया गया। उनके सुंदर संचालन ने पूरे कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।सभासद श्रीमती प्रेमा चिल्कोटी जी ने कहा कि छतार वार्ड को आदर्श वार्ड बनाने के साथ-साथ यहां धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों को निरंतर बढ़ावा देना उनका प्रयास है। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी जैसे आयोजन केवल धार्मिक पर्व नहीं हैं, बल्कि समाज को एक सूत्र में जोड़ने, बच्चों की प्रतिभाओं को मंच देने तथा मातृशक्ति की सहभागिता हैकार्यक्रम में समिति के पूर्व अध्यक्ष श्री देवकीनंदन उप्रेती जी, संरक्षक श्री लोकमणि पंत जी, श्री महेश चन्द्र जोशी जी, श्री जी.बी. जोशी जी, श्री यशोधर भट्ट जी सहित क्षेत्र के अनेक वरिष्ठ नागरिकों, प्रबुद्धजनों, गणमान्य नागरिकों, मातृशक्ति एवं बच्चों की गरिमामयी उपस्थिति रही उपस्थित सभी लोगों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया और आयोजन की सराहना की। विशेष रूप से बच्चों एवं महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।शहीद स्व. श्री शिरोमणि चिल्कोटी की स्मृति में स्थापित चिल्ड्रेन पार्क में आयोजित यह जन्माष्टमी समारोह श्रद्धा, संस्कृति, सामाजिक सहभागिता और सामुदायिक एकता का सुंदर संगम बनकर सामने आया।


खबरे शेयर करे :