मुख्यमंत्री धामी के ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड के संकल्प को साकार करती चम्पावत पुलिस ने 14.25 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।






*मेरो पहाड़*
मुख्यमंत्री धामी के ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड के संकल्प को साकार करते हुए चम्पावत पुलिस ने 14.25 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार किया पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के क्रम में पुलिस क्षेत्राधिकारी निहारिका सेमवाल के निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक चेतन रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा टनकपुर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग के दौरान पूर्णागिरि राइस मिल के पीछे खाली प्लॉट के पास से गौरव कुमार उर्फ गुड्डू पुत्र राम सजीवन निवासी वर्मा लाइन वार्ड नंबर 3 टनकपुर जिला चंपावत , उम्र 38 वर्ष के कब्जे से 14.25 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त गौरव कुमार उर्फ गुड्डू के विरुद्ध थाना टनकपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई। टीम में-उ0नि0 तेज कुमार कोतवाली टनकपुर. हेड कांस्टेबल कमल कुमार -कांस्टेबल 142 दीपक सिह मुख्य रहे । गौरतलब है कि टीम के हेड कांस्टेबल कमल कुमार ने नशे के खिलाफ़ 50 से अधिक अपराधियों को जेल पहुचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके है । उनकी सटीक सूचनाओं व कार्य के प्रति ईमानदारी से करते हैं






