×

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की आपदा राहत नीति के तहत चम्पावत में हो रही त्वरित कार्रवाई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की आपदा राहत नीति के तहत चम्पावत में हो रही त्वरित कार्रवाई।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

 

*आपदा प्रभावित परिवारों को मिली त्वरित राहत, प्रशासन ने वितरित की सहायता राशि एवं राहत सामग्री*

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की आपदा राहत नीति के अनुरूप तथा जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में तहसीलदार टनकपुर पिंकी आर्य द्वारा आंधी-तूफान से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई गई।

ग्राम सभा बनबसा के पम्पापुर निवासी करन राम पुत्र बहादुर राम के मकान की छत आंधी-तूफान के कारण उड़ गई थी। वहीं पम्पापुर निवासी विमला देवी पत्नी शंकर राम के घर का टीनशेड भी आंधी-तूफान से क्षतिग्रस्त हो गया था। सूचना प्राप्त होने पर राजस्व विभाग की टीम द्वारा मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की गई।

राज्य आपदा मोचन निधि के प्रावधानों के अंतर्गत दोनों प्रभावित परिवारों को 5,000-5,000 रुपये की अहेतुक सहायता राशि प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त प्रभावित परिवारों को त्रिपाल, बर्तन किट एवं अन्य आवश्यक राहत सामग्री भी उपलब्ध कराई गई।

आपदा प्रभावित परिवारों ने त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।


खबरे शेयर करे :
Previous post

मुख्यमंत्री धामी के ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड के संकल्प को साकार करती चम्पावत पुलिस ने 14.25 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।

Next post

मुख्यमंत्री के निर्देश पर रोडवेज संविदा कर्मचारियों से मिले नोडल अधिकारी,अनशन समाप्त कराया।