Advertisement
Advertisement

 

मेरो पहाड़

Advertisement

चम्पावत जिले के बाराकोट स्थित लड़ीधूरा महोत्सव-2026 का पारंपरिक कलश यात्रा के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। पंडित शीशराम ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया। इसके पश्चात श्रीरामलीला मंच बाराकोट से लड़ीधूरा मंदिर तक कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बाराकोट, पम्दा, खोलासुनार, काकड़ सहित विभिन्न गांवों की महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

महोत्सव समिति के सह सचिव ऋतेश कुमार वर्मा ने बताया कि छह दिवसीय लड़ीधूरा महोत्सव का आयोजन 21 से 26 अक्टूबर तक किया जा रहा है। महोत्सव के दौरान विभिन्न शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

कलश यात्रा के लड़ीधूरा मंदिर पहुंचने के बाद मां की चुनरी का लकी ड्रॉ निकाला गया, जिसमें दीपा जोशी, नीतू अधिकारी एवं पार्वती देवी को चुनरी प्रदान की गई। इस अवसर पर बाराकोट की सुपर-19 टीम की ओर से मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया।

शुभारंभ अवसर पर महोत्सव समिति के अध्यक्ष नागेंद्र कुमार जोशी, जिला पंचायत सदस्य फरतोला योगेश जोशी, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश चंद्र पांडे, राजू अधिकारी, दुर्गेश जोशी, किशोर जोशी, दीनू अधिकारी, जगदीश अधिकारी, प्रदीप ढेक, नवीन जोशी, सत्य प्रकाश, राजेंद्र अधिकारी, महेंद्र अधिकारी, नमन जोशी, रजनीश जोशी, शुभम, गुड्डू, बसंत सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

छह दिनों तक चलने वाला यह महोत्सव क्षेत्र की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत एवं सामाजिक एकता का प्रतीक है।