चम्पावत में निवर्तमान जिलापंचायत अध्यक्ष ने संभाला प्रशासक का जिम्मा । ग्राम प्रधान संगठन ने भी जिला पंचायत की तर्ज पर प्रशासक बनाये जानी की मांग की ।





मेरो पहाड़
चम्पावत में निवर्तमान जिलापंचायत अध्यक्ष ने संभाला प्रशासक का जिम्मा । ग्राम प्रधान संगठन ने भी जिला पंचायत की तर्ज पर प्रशासक बनाये जानी की मांग की ।ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत का कार्यकाल समाप्त होने के एक दिन बाद जिला पंचायत की निवर्तमान अध्यक्ष ज्योति राय द्वारा प्रशासक के रूप में जिम्मेदारी ली गई है शासन ने 1 दिसंबर बाद जिला पंचायतों में प्रशासक की तैनाती के आदेश जारी किए गए थे जिसके तहत उत्तराखंड में हरिद्वार को छोड़ शेष 12 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष को ही प्रशासक नियुक्त किया गया है । ऐसे में जिला पंचायत के प्रशासक के रूप में वह नई सरकार गठन तक प्रशासक का कार्य करेंगे इस दौरान प्रशासक द्वारा कोई नीतिगत कार्य नहीं किए जाएंगे जबकि सभी रूटिंग के कार्य कर सकेंगे ।जिला पंचायत अध्यक्ष के स्थान पर प्रशासक के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने पर निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय ने मुख्यमंत्री व पंचायती राज मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि सरकार द्वारा पुनः निवर्तमान अध्यक्षों को प्रशासक की जिम्मेदारी दी गयी उन्होंने कहा कि जिस विश्वास के साथ जो जम्मेदारी दी गयी है उसमें खरा उतरने की कोशिश करंगे साथ ही राज्य व केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं को जनजन तक कार्य करंगे साथ ही सबको साथ लेकर कार्य करूंगी । उन्होंने बताया कि पंचायती राज एक्ट के तहत प्रशासकों की नियुक्ति की गई है । उधर जिला पंचायत अध्यक्षों की तर्ज पर ब्लाक प्रमुखों व ग्राम प्रधानों को भी प्रशासक बनाए जाने व प्रदेश में पंचायत प्रतिनिधि मुखर हो गए है । इसी के तहत आज जिला व तहसील मुख्यालयों में पंसहयत प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।






