×

यू सी सी पंजीकरण में चम्पावत विकासखण्ड के मोहनपुर व बमनजोल न्याय पंचायतो में हुए शतप्रतिशत पंजीकरण आवेदन ।

यू सी सी पंजीकरण में चम्पावत विकासखण्ड के मोहनपुर व बमनजोल न्याय पंचायतो में हुए शतप्रतिशत पंजीकरण आवेदन ।

*मेरो पहाड़*

 

चम्पावत जिले मे समान नागरिक संहिता के तहत पंजीकरण कार्यो में तेजी आने लगी है जिसके तहत जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश के बाद न्याय पंचायत स्तर पर विशेष अभियान आयोजित किया जा रहा है अभियान के तहत चम्पावत विकासखण्ड के बमनज़ोल व मोहनपुर न्याय पंचायत ने यूसीसी पंजीकरण में शत प्रतिशत आवेदन का लक्ष्य हासिल कर लिया । खण्ड विकास अधिकारी अशोक अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश के बाद विकासखण्ड के विभिन्न स्थानों में विशेष कैम्पो का असयोजन किया गया जिसमें इन न्याय पंचायतों में बमनजोल में 707 व मोहनपुर में 3180 पंजीकरण हुए । अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के अधिक से अधिक लोगों को अपने विवाह, तलाक इत्यादि का स्थानीय स्तर पर पंजीकरण करवाने में सहायता प्रदान करना है । उन्होंने बताया कि यूसीसी में पंजीकरण के लिए विवाह पंजीकरण के लिए पत्नी एवं पति की पासपोर्ट साइज फोटो, विवाहित दम्पत्ति की संयुक्त फोटो, शादी का कार्ड (यदि उपलब्ध हो), आधार संख्या तथा आधार से लिंक मोबाइल नंबर अनिवार्य है। उत्तराखंड में निवास की पुष्टि हेतु स्थाई/मूल निवास प्रमाण पत्र, राजकीय सेवकों हेतु नियोक्ता का प्रमाण पत्र, बिजली/पानी का बिल (कम से कम एक वर्ष से पुराना), किरायानामा (एक वर्ष से अधिक निवास हेतु) अथवा राज्य/केंद्र सरकार की योजना का लाभार्थी कार्ड संख्या में से कोई भी एक अभिलेख प्रस्तुत किया जा सकता है। आयु के प्रमाण हेतु जन्म प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आई.डी., ड्राइविंग लाईसेंस, विद्यालय द्वारा निर्गत टी.सी., हाईस्कूल का प्रमाण पत्र अथवा मार्कशीट, जीवन बीमा पॉलिसी की प्रति, राजकीय सेवकों के लिए सेवा अभिलेख अथवा सेवानिवृत्त राजकीय कर्मचारियों के लिए पेंशन भुगतान आदेश में से कोई एक अभिलेख प्रस्तुत करना आवश्यक है। यदि विवाह पूर्व में पंजीकृत हो तो विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र तथा विवाह के उपरान्त बच्चों की स्थिति में बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र भी आवश्यक होंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement