*भारी बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी का आपदा परिचालन केंद्र निरीक्षण*




*मेरो पहाड़*
*अपर जिलाधिकारी की जनपदवासियों से सतर्कता बरतने की अपील*
जनपद में लगातार हो रही भारी वर्षा के बीच जिलाधिकारी मनीष कुमार ने मंगलवार को जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (District Emergency Operation Center-DEOC) का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
इस दौरान उन्होंने मार्ग अवरोध, जलभराव एवं आपदा संबंधी सूचनाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को पूर्ण सतर्कता और त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए।
मौसम विज्ञान विभाग द्वारा आगामी दिनों में भारी से अति भारी वर्षा की संभावना व्यक्त किए जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि प्रशासन को हर स्तर पर सजग रहकर वर्षा से उत्पन्न किसी भी आपात स्थिति का त्वरित सामना करना होगा।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद में अवरुद्ध मार्गों, जलभराव और आपदा प्रभावित क्षेत्रों की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और किसी भी आपात सूचना की तत्काल रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क अवरोध या जलभराव की स्थिति में राहत एवं बचाव दल तुरंत मौके पर पहुँचकर समस्या का समाधान करें।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा ने जनपदवासियों से अपील की कि वे मौसम सामान्य होने एवं मार्गों के पूर्णतः सुचारु होने तक अनावश्यक यात्रा से परहेज़ करें।
*📞 आपातकालीन परिस्थिति में संपर्क करें:*
*जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, चम्पावत*
05965-230819
05965-230703
1077 (टोल फ्री)
7895318895, 9917384226
*तहसील कंट्रोल रूम*
चम्पावत : 7456015714
लोहाघाट : 9520119445
बाराकोट : 7247892437
पाटी : 7351303430, 9458148878
पूर्णागिरि (टनकपुर) : 7456015119
निरीक्षण के दौरान जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।






