×

त्योहारों को लेकर टनकपुर में मिठाई और खाने-पीने की दुकानों का निरीक्षण, जांच के लिए भेजे सैंपल।

त्योहारों को लेकर टनकपुर में मिठाई और खाने-पीने की दुकानों का निरीक्षण, जांच के लिए भेजे सैंपल।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

 

आगामी स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के त्योहारों के मद्देनजर आम जनमानस को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग पूरी तरह मुस्तैद हो गया है।जिलाधिकारी मनीष कुमार और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग कुमाऊं मंडल के उपायुक्त राजेंद्र सिंह कठायत के नेतृत्व में गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने टनकपुर क्षेत्र में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस विशेष अभियान के तहत टीम ने होटल, रेस्टोरेंट और मिठाई की दुकानों सहित एक दर्जन से अधिक प्रतिष्ठानों की गहन जांच की।

निरीक्षण के दौरान टीम ने गुणवत्ता में संदेह होने पर चिकन बिरयानी, बिस्कुट, मसाले और कोल्ड ड्रिंक सहित कुल 5 सैंपल एकत्र किए, जिन्हें गहन परीक्षण के लिए तत्काल रुद्रपुर स्थित राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेज दिया गया है।

उपायुक्त राजेंद्र सिंह कठायत ने कहा कि त्योहारों के सीजन में मिलावटखोरी या बासी भोजन परोसने वालों को कार्यवाही की जाएगी।

अभियान के दौरान अधिकारियों ने सभी प्रतिष्ठान स्वामियों और कर्मचारियों को निर्देश जारी किए कि वे किसी भी स्थिति में अखबार या कागज के बर्तनों में गर्म खाद्य सामग्री ग्राहकों को न परोसें।

इसके साथ ही भोजन बनाने और वितरण के समय सभी कर्मियों के लिए ग्लव्स, कैप और सेफ्टी किट का उपयोग अनिवार्य किया गया है।

दुकानदारों और राशन विक्रेताओं को अपने प्रतिष्ठानों में एक्सपायरी डेट का सामान न रखने और न बेचने की सख्त हिदायत दी गई है। उपायुक्त ने जिला खाद्य अधिकारी को निर्देश दिए कि नियमों का उल्लंघन करने या शिकायत मिलने पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाए।

इस निरीक्षण अभियान के दौरान अभिहित अधिकारी संजय सिंह, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी और सहयोगी दिनेश फर्त्याल सहित विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।


खबरे शेयर करे :
Previous post

“ईट राइट स्कूल” कार्यक्रम को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का किया गया आयोजन।

Next post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘आदर्श चम्पावत’ विजन को मिल रही नई उड़ान।