नशा मुक्ति का सन्देश लेकर चम्पावत पहुँची ज्योति कलश रथ यात्रा ।



*मेरो पहाड़*
गायत्री परिवार हरिद्वार शांतिकुंज के तत्वावधान में आयोजित *ज्योति कलश रथयात्रा* चम्पावत पहुँची । इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रचारपत्रों के माध्यम से नशा मुक्ति का भी सन्देश दिया। रथयात्रा के संचालक दिनेश चन्द्र मैखुड़ी व गंभीर चमोली ने बताया कि शराबी व्यक्ति को न अपराध करने में कोई झिझक होती है और न ही नैतिक कार्यों में कोई रुचि। जिससे उनमें अव्यवस्था, अशांति और कलहपूर्ण परिस्थितियाँ बनीं रहती हैं। जिन्हें दूर कर पाना लगभग असंभव ही है। सामाजिक कार्यकर्ता भुवन चन्द्र पाण्डेय व नशा हटाओ संयोजक प्रवक्ता सामश्रवा आर्य ने बताया कि रथयात्रा का *उद्देश्य- ‘आत्मवत् सर्वभूतेषु’* एवं *’वसुधैव कुटुम्बकम्* की उदारमयी भावना तथा *समाज का विकास* करना है। साथ ही समाज में प्रचलित *बुरे व्यसनों और कुप्रथाओं का अंत कर समाज को आध्यात्मिक और नैतिक विकास के प्रति प्रेरित करना* है। इसलिए हमें व्यसन रूपी अज्ञानता और अंधकार से दूर रहने के लिए गायत्री परिवार से जुड़ना चाहिए। क्योंकि- *गायत्री का अर्थ ही – ‘हमें अंधकार रूपी संकटों से दूर कर हमारे प्राणों की रक्षा कर जीवन की सुरक्षा करना है।’* इस अवसर पर दीपा पांडेय, कंचन पांडेय, अभिषेक पांडेय व अतुल पांडेय आदि ने अभियान को सफल बनाने में सहयोग दिया।












