×

ज्ञान से न्याय और सुरक्षा : लोहारघाट व चंपावत में आयोजित कानूनी जागरूकता शिविर।

ज्ञान से न्याय और सुरक्षा : लोहारघाट व चंपावत में आयोजित कानूनी जागरूकता शिविर।

*मेरो पहाड़*

 

लोहारघाट/चंपावत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से “गुरु शक्ति, न्याय शक्ति – ज्ञान से न्याय और सुरक्षा दोनों अधिकार हमारे हैं” विषय पर सोमवार को जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट एवं मल्लिकार्जुन स्कूल चंपावत में संपन्न हुआ।

शिविर का उद्देश्य महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को कानूनी अधिकारों और न्यायिक प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सचिन भवदीप रावते ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए बताया कि शिक्षा के साथ-साथ कानूनी जागरूकता भी आवश्यक है, जिससे नागरिक अपने अधिकारों की रक्षा कर सकें।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता, एनसीसी अधिकारी डॉ. कमलेश सक्टा तथा डॉ. प्रकाश लखेड़ा को कानूनी जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया।
इस दौरान पीएलवी बृजेश जोशी, गोपाल सिंह बिष्ट, कमल राम, आशा गहतोड़ी, गोपाल पांडे आदि ने कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

टनकपुर के ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ती चोरी की वारदात रोकने व पुलिस गश्त बढ़ाये जाने की मांग को लेकर सीओ को सौपा ज्ञापन ।

Next post

टनकपुर में दशहरा महोत्सव के मिनी मैराथन में पुष्कर चंद व सोनी रही अव्वल ।