×

पिथौरागढ़ में प्रवासी पंचायत का आयोजन रिवर्स पलायन/स्वरोजगार से जुडी पहलों पर की गई चर्चा ।

पिथौरागढ़ में प्रवासी पंचायत का आयोजन रिवर्स पलायन/स्वरोजगार से जुडी पहलों पर की गई चर्चा ।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

उत्तराखण्ड सरकार के ग्राम्य विकास एवं पलायन निवारण आयोग द्वारा पिथौरागढ़ में प्रवासी पंचायत का आयोजन किया गया । उपाध्यक्ष ग्राम्य विकास एवं पलायन निवारण आयोग की अध्यक्षता में आयोजित प्रवासी पंचायत में गांवों से पलायन कर गए प्रवासियों को आमंत्रित कर राज्य सरकार की रिवर्स पलायन/स्वरोजगार से जुडी पहलों की जानकारी दी गयी एवं उनके सुझाव भी प्राप्त किया गया। आयोग के उपाध्यक्ष ने बताया की प्रवासी पंचायत का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के ऐसे प्रवासी जो आजीविका हेतु अपने मूल निवास से पलायन कर निकटतम कस्बों / जनपद के शहरी क्षेत्र आदि, प्रदेश के अन्य जनपदों अथवा राज्य के बाहर शहरी क्षेत्रों में निवास कर रहे हैं तथा अपने गांव लौटकर उद्यमिता करने की रूचि रखते हो अथवा मूल निवास में भी उद्यमिता कर रहे हों, के साथ संवाद करके उनके अनुभवों एवं आजीविका के क्षेत्र में किए जा रहे सफल प्रयासों का आदान-प्रदान करते हुए अन्य जनमानस को स्वरोजगार अपनाने, अपने मूल स्थान/गांवों में आजीविका के प्रयास हेतु प्रोत्साहित करना है। साथ ही अधिक से अधिक प्रवासियों को राज्य में वापस आकर आजीविका गतिविधियों द्वारा स्वरोजगार करने की दिशा में सकारात्मक पहल करने हेतु प्रेरित करना है। भरत चन्द्र भट्ट, सदस्य सचिव, ग्राम्य विकास एवं पलायन निवारण आयोग, उत्तराखण्ड, पौडी द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से प्रवासियों/ग्रामीणों को लाभान्वित किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में अदरक, हल्दी, रोजमेरी, डेण्डेलियम् गुलदाउदी, बागवानी जैसे कार्य कलस्टर स्तर पर एन.आर.एल.एम. के अन्तर्गत गठित समूहों / सी.एल.एफ. की महिलाओं द्वारा सम्पादित किए जा रहे है। इसके अतिरिक्त मनरेगा, मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना एवं रीप आदि जैसी योजनाओं के माध्यम से गावों में निवासरत ग्रामीणों को लाभान्वित करते हुए स्वरोजगार से जोडा जा रहा है।श्री सुरेश सुयाल, मा० सदस्य, ग्राम्य विकास एवं पलायन निवारण आयोग, उत्तराखण्ड, पौड़ी द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम स्तर पर ग्रामोत्सव जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएं ताकि गांवों से होने वाले पलायन पर अंकुश लगाया जा सके एवं प्रवासियों द्वारा अपने गांवों की ओर अपेक्षित दिशा सकारात्मक कदम उठाये जा सकें ताकि गांवों को खाली होने से रो सदस्य भरत चन्द्र भट्ट ने अनुपालन में पलायन निवारण आयोग, पौडी द्वारा जनपदवार प्रवासी पंचायतों का आयोजन किया जा रहा है एवं जनपद टिहरी, अल्मोड़ा एवं चम्पावत में प्रवासी पंचायतों का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा चुका है। तत्क्रम में मा० उपाध्यक्ष जी, ग्राम्य विकास एवं पलायन निवारण आयोग, उत्तराखण्ड की अध्यक्षता में आज दिनांक 01 जुलाई, 2026 को प्रवासी पंचायत, जनपद पिथौरागढ़ का आयोजन किया गया, जिसमें श्री सुरेश सुयाल, मा० सदस्य, श्री भरत चन्द्र भट्ट, सदस्य सचिव, श्री जी.पी. लखखेड़ा, वरिष्ठ शोध अधिकारी, ग्राम्य विकास एवं पलायन निवारण आयोग, उत्तराखण्ड, पौडी एवं श्रीमती लक्ष्मी गोस्वामी, प्रमुख क्षेत्र पंचायत, विकास खण्ड पिथौरागढ़, श्रीमती रमा गोस्वामी, जिला विकास अधिकारी, जनपद पिथौरागढ़ सहित रेखीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे ।


खबरे शेयर करे :
Previous post

जिला पंचायत के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विजय उप्रेती सेवानिवृत्त । दी गयी भावभीनी विदाई ।

Next post

चंपावत डड़ाबिष्ट निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल सुशील बिष्ट को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अदम्य साहस के लिए वीर चक्र से किया गया सम्मानित ।