पत्रकार प्रेस परिषद इंडिया की जिला पिथौरागढ़ इकाई गठित, नवीन भट्ट को मिली जिलाध्यक्ष की कमान।






*मेरो पहाड़*
पत्रकारों के हितों, सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध संगठन ‘पत्रकार प्रेस परिषद पिथौरागढ़ जिला इकाई का विधिवत गठन कर दिया गया है। संगठन को जिले में और अधिक मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से नवीन भट्ट को पिथौरागढ़ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पत्रकार प्रेस परिषद इंडिया के प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह बिष्ट की सहमति और प्रदेश महामंत्री नवीन भट्ट की आधिकारिक घोषणा के बाद इस नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। प्रदेश नेतृत्व ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को जल्द से जल्द जिला कार्यकारिणी का विस्तार करने और जिले के पत्रकारों की समस्याओं को प्रमुखता से हल करने की जिम्मेदारी सौंपी है।
प्रदेश नेतृत्व ने यह विश्वास जताया है कि नवीन भट्ट के कुशल नेतृत्व में पिथौरागढ़ जिले में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के पत्रकारों को एक मजबूत मंच प्रदान करेगा।
नवीन भट्ट को पत्रकार प्रेस परिषद इंडिया का पिथौरागढ़ जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर जिले भर के पत्रकारों में हर्ष का माहौल है। उनकी इस नियुक्ति पर प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया से जुड़े तमाम पत्रकारों, संगठन के अन्य पदाधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर और सोशल मीडिया के माध्यम से ढेरों बधाइयां दी हैं। सभी ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए पत्रकार हित में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का भरोसा दिलाया है।





