उत्तराखंड के पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ने की धमकी दी है अब प्रशासन भी अलर्ट मोड पर दिखाई दे रहा है।





*मेरो पहाड़*
यूपी और दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद अब उत्तराखंड के पंतनगर एयरपोर्ट प्रशासन को ईमेल के माध्यम से एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद से प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। सुबह से बीडीएस की टीम जांच कर रही है तो वही स्थानीय पुलिस एयरपोर्ट में पहुंच कर जानकारी एकत्रित करने में जुटी हुई है। हालाकी एयरपोर्ट प्रशासन ने अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं सोपी है। लोकसभा चुनाव के बीच यूपी और दिल्ली में स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद अब उत्तराखंड के एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई मेल आया है। जिसके बाद से एयरपोर्ट प्रशासन सहित सुरक्षा एजंसी सतर्क हो गई है। धमकी भरा ई मेल मिलने के बाद जनपद पुलिस भी एक्टिव हो गई है। पंतनगर सीओ और थाना इंस्पेक्टर एयरपोर्ट के प्रशासनिक अधिकारियों से जानकारी ले रहे है तो वही पुलिस लाइन से पहुंची बीडीएस की टीम चैकिंग में जुटी हुई है। पंतनगर एयरपोर्ट के निदेशक सुमित सक्सेना ने बताया की एयरलाइंस कार्यालय को पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसकी सूचना उन्हें एयरलाइंस कार्यालय से मिली है। एयरपोर्ट पर सुरक्षा कर्मियों को चौकन्ना रहने को कहा गया है। सवारियों को चेकिंग के बाद ही अंदर जाने दिया जा रहा है। जिला प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने के लिए फोर्स की मांग की गई है।






