×

चम्पावत जिले के सीमावर्ती गावों में पुलिस ने लगाई रात्रि चौपाल । ग्रामीणों को नए कानून के साथ ही नशे व साइबर क्राइम के प्रति किया जागरूक ।

चम्पावत जिले के सीमावर्ती गावों में पुलिस ने लगाई रात्रि चौपाल । ग्रामीणों को नए कानून के साथ ही नशे व साइबर क्राइम के प्रति किया जागरूक ।

*मेरो पहाड़*

चम्पावत जिले के नेपाल सीमा से लगे गड़ीगोठ, गुदमी गाँवो मे पुलिस द्वारा रात्रि चौपाल का आयोजन के देश मे लागू  नए कानूनों के बारे में जानकारी दी गयी  । पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशों के तहत व पुलिस क्षेत्राधिकारी    वंदना वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस रात्रि चौपाल में  ग्रामवासियों को भारत में लागू हुए नए कानूनों  के संबंध में जानकारी देकर, नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक कर तथा अतिवृष्टि की स्थिति में आपदा प्रबंधन हेतु सहयोगात्मक तंत्र को मजबूत करने हेतु जागरूक किया गया।  चौपाल के दौरान गाँव वासियों द्वारा स्थानीय विवादों से लेकर सेवा वितरण संबंधी चिंताओं तक के मुद्दों पर स्वतंत्र रूप से चर्चा की, जिसपर तत्काल प्रतिक्रिया और संभव होने पर समाधान प्रदान किया गया।  पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना  वर्मा  ने बताया कि  इस  कार्यक्रम का उद्देश्य  सीमा से लगे ग्रामीणों को नए  कानूनों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराना साथ  ही कानून प्रवर्तन और ग्रामीण नागरिकों के बीच की कथित दूरी को सफलतापूर्वक कम करना है , जिससे अपराध की रोकथाम और सार्वजनिक सुरक्षा पहल में भविष्य के सहयोग में सुधार होने की संभावना  रहेगी  उन्होंने बताया कि चौपाल के दौरान ग्रामीणों को साइबर अपराधों, डिजिटल धोखाधड़ी नशीले पदार्थों के विनाशकारी प्रभावों के बारे मे जानकारी देकर जागरूक किया गया। साथ ही किसी भी सहायता के लिए पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 112, 9411112984, 05965-230276 एवं आपदा कंट्रोल चम्पावत – 7895318895 आपातकालीन  नंबर साझा किए गये

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

*जिलाधिकारी मनीष कुमार ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, दी सुरक्षा व सुव्यवस्था बनाए रखने की हिदायतें*

Next post

टनकपुर के ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ती चोरी की वारदात रोकने व पुलिस गश्त बढ़ाये जाने की मांग को लेकर सीओ को सौपा ज्ञापन ।