डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, टनकपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान का आयोजन।






*मेरो पहाड़*
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, टनकपुर में एनएसएस टीम द्वारा स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक प्रो. हरद्वारी लाल मंडोरिया द्वारा पौधारोपण कर किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो. हरद्वारी लाल मंडोरिया ने संस्थान परिसर में पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वृक्ष प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का भी आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत एनएसएस टीम, संकाय सदस्यों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने संस्थान परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर को स्वच्छ एवं हरित बनाने में योगदान दिया। इसके उपरांत परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया तथा उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया गया।
इस कार्यक्रम में निदेशक प्रो॰ हरद्वारी लाल मंडोरिया के साथ संस्थान के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक श्री अंबिकेश यादव एवं समस्त शिक्षकगण,NSS स्वयंसेवक छात्र जतिन बोहरा , प्रियांशु सिंह महर , आशीष चौड़ाकोटी , देव सिंह राणा , पीयूष भट्ट , वंश चंद , ध्रुव कश्मीरा , विवेक कुमार , यश एवं छात्रा दिशा पांडेय , लक्षिता उप्रेती, रेनू बसेरा , नेहा कलोनी , पृथा ठाकुर एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।






