×

सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग द्वारा टनकपुर बनबसा में चलाया गया जन जागरूकता कार्यक्रम ।

सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग द्वारा टनकपुर बनबसा में चलाया गया जन जागरूकता कार्यक्रम ।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

सड़क सुरक्षा माह के तहत चम्पावत जिले के टनकपुर बनबसा में परिवहन विभाग द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी के निर्देशों में उप निरीक्षक आनन्द सिंह बिष्ट के नेतृत्व में टनकपुर बनबसा के प्रमुख स्थानों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से यातायात नियमों का पालन करने , नशे में गाड़ी न चलाने ,दुपहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करने , सीट बेल्ट लगाने , ओवर लोडिंग न करने , आदि विषयों पर जागरूक किया गया व पम्पलेट वितरित कर जानकारी दी गयी । इस अवसर पर सहायक निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद , निशा जोशी , किशन आर्य, नीरज कुमार आदि लोग मौजूद रहे ।


खबरे शेयर करे :