×

ड्रेस कोड को लेकर विद्यालय प्रशासन और छात्र नेता आमने-सामने।

ड्रेस कोड को लेकर विद्यालय प्रशासन और छात्र नेता आमने-सामने।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

रिपोर्ट- हेमन्त कुमार

हेमवंती नंदन बहुगुणा पीजी महाविद्यालय खटीमा में ड्रेस कोड को लेकर विद्यालय प्रशासन और कुछ छात्र नेता आमने-सामने आ गए हैं दर असल पीजी महाविद्यालय खटीमा में विद्यालय प्रशासन द्वारा यूनिफॉर्म लागू की गई है जिसको लेकर कुछ छात्रों ने इसका विरोध किया है वही इस पर महाविद्यालय प्रशासन के प्राचार्य डॉक्टर गुरजेनदर सिंह का कहना है कि शासनादेश के अनुसार महाविद्यालय में ड्रेस कोड लागू किया गया है जिसमें 95% छात्र ड्रेस कोड में आ रहे हैं कुछ छात्र ड्रेस कोड में नहीं आए जिसको लेकर यह विवाद हुआ वहीं विद्यालय प्रशासन विद्यालय में ड्रेस कोड पूर्णता लागू करना चाहता है जिससे कि बाहरी असामाजिक तत्व विद्यालय में एंट्री ना कर सके इसके लिए अतिरिक्त समय दिया गया है वही कुछ छात्र नेताओं का कहना है कि खटीमा महाविद्यालय में लगभग 50% से ऊपर गरीब छात्र- छात्राएं पढ़ते हैं उनके पास यूनिफॉर्म बनाने के लिए पर्याप्त धनराशि नहीं है इस कारण उनके
द्वारा विरोध किया जा रहा है वही महाविद्यालय के प्राचार्य का कहना है कि विद्यालय प्रशासन के द्वारा किसी भी छात्र की यूनिफॉर्म बनाने के लिए कोई भी प्रावधान नहीं है व्यक्तिगत तौर से मदद की जा सकती है इस अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद रहा।


खबरे शेयर करे :
Previous post

चंपावत: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय एवम् आनंद बाल विद्या मंदिर चम्पावत में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

Next post

शारदीय नवरात्र के पहले दिन देवी मन्दिरो में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ । माता पूर्णागिरि के दर्शन व पूजन को लगा भक्तो का तांता ।