नवाचार के निरंतर प्रयासों से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने वाले शिक्षक नवींन को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरुस्कार से किया गया सम्मानित।








*मेरो पहाड़*
शिक्षक दिवस के अवसर पर देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में चम्पावत जिले के राजकीय उच्यतर माध्यमिक विद्यालय पलसों के विज्ञान अध्यापक नवींन चन्द्र पन्त को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरुष्कार से सम्मानित किया गया । नवींन पन्त ने गणित शिक्षण के साथ विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा और नवाचार की भावना विकसित करने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों के कारण राज्य स्तर पर पहचान बनाई । गणित के प्रति रूचि, विज्ञान लोकप्रियकरण एवं जनजागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए नवीन चन्द्र पन्त को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। शिक्षक दिवस पर लोग भवन देहरादून में आयोजित सम्मान समारोह में राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरुमीत सिंह , शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने सम्मानित किया।






रा उ मा वि पल्सों में सहायक अध्यापक तथा जिला विज्ञान समन्वयक नवीन चन्द्र पन्त ने जनपद स्तर पर विभिन्न विज्ञान लोकप्रियकरण कार्यक्रमों, विज्ञान प्रदर्शनियों, विज्ञान क्विज, इंसपायर अवार्ड, राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग, वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रमों एवं नवाचार आधारित गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने तथा विज्ञान को व्यवहारिक जीवन से जोड़ने का प्रयास किया गया। इनके मार्गदर्शन में प्रत्येक वर्ष विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर तक प्रतिभाग करते हैं । विगत वर्ष चंपावत जनपद के विद्यार्थियों ने भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में भी प्रतिभाग किया था।
मुख्य शिक्षा अधिकारी चम्पावत श्री मानसिंह ने नवीन चन्द्र पन्त को राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षक का यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत प्रयासों की पहचान है, बल्कि जनपद चम्पावत के लिए भी गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिक्षक विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना विकसित करने के साथ-साथ अन्य शिक्षकों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं। श्री पन्त ने इस सम्मान को अपने विद्यार्थियों, सहकर्मियों और शिक्षा विभाग के सहयोग का परिणाम बताते हुए कहा कि विज्ञान के प्रति बच्चों में जिज्ञासा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण पैदा करना ही उनके प्रयासों का मुख्य उद्देश्य है। यह सम्मान उन्हें विज्ञान लोकप्रियकरण के क्षेत्र में और अधिक उत्साह एवं समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा। शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार मिलने पर खण्ड शिक्षा अधिकारी भारत जोशी, प्रधानाचार्य राधेश्याम खर्कवाल, उमेद बिष्ट, अजय रावत, विज्ञान समन्वयक नरेश जोशी, जीवन सोराड़ी, नवीन पाण्डेय, नवीन बिष्ट, भुवन जोशी ने बधाई दी है।


