टनकपुर छीनी गोठ क्षेत्र में उफनती हुड्डी नदी में फंसे तीन ग्रामीणों को SDRF ने सकुशल किया रेस्क्यू ।








*मेरो पहाड़*
टनकपुर छीनीगोठ क्षेत्र में पशुओं को चुगाने जंगल गए तीन ग्रामीण हुड्डी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से दूसरी तरफ फंस गए। सूचना पर SDRF पोस्ट टनकपुर की टीम ने त्वरित कार्रवाई कर तीनों को सकुशल रेस्क्यू कर लिया ।राजस्व उप निरीक्षक राकेश चंद्र पंगरिया ने SDRF को सूचना दी थी कि छीनीगोठ के तीन लोग जंगल में फंसे हैं। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक दीपक चंद्र जोशी के नेतृत्व में SDRF टीम राहत उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची।टीम ने तेज बहाव और विषम परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू अभियान चलाकर तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला। छीनीगोठ के इन तीन लोगो मे पार्वती तिवारी उम्र 36 वर्ष पत्नी दीपक तिवारी,मुकेश जोशी उम्र 50 वर्ष पुत्र हरिदत्त जोशी व दीपक तिवारी उम्र 40 वर्ष पुत्र हरिनंदन तिवारी शामिल थे। रेस्क्यू के बाद सभी के परिजनों और ग्रामीणों ने SDRF स्थानीय प्रशासन की सराहना की।








