पत्रकार प्रेस परिषद के प्रदेश प्रभारी का जगह जगह स्वागत । संगठन में पत्रकार हित रहंगे सर्वोपरि – महेंद्र बिष्ट




*मेरो पहाड़*

पत्रकार प्रेस परिषद के प्रदेश प्रभारी महेंद्र बिष्ट का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया । काशीपुर स्थित लोक निर्माण गेस्ट हाउस में नगर इकाई के पत्रकारों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया । बाद में आयोजित बैठक में प्रभारी बिष्ट ने कहा कि संगठन हमेशा पत्रकारों के हितों को सर्वोपरि मानता है । जिसके संगठन काम करता है । उन्होंने कहा कि संगठन के केंद्रीय नेतृत्व ने पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं को समय समय पर मजबूती से उठाया है । उन्होंने संगठन को मजबूत करने से सम्बंधित विभिन्न पहलुओं पर सदस्यों से चर्चा की ।तथा लोगों द्वारा अपने अपने विचार साझा किए । इस अवसर पर नगर अध्यक्ष पुनीत कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह, डोनाल्ड, जगदीश प्रसाद, बलविंदर साहनी महबूब अली , प्रकाश पुंज, राहुल चौहान सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे ।






