×

होली और पूर्णागिरि मेला पर सुरक्षा का सख़्त पहरा—ड्रिंक एंड ड्राइव पर जीरो टॉलरेंस।

होली और पूर्णागिरि मेला पर सुरक्षा का सख़्त पहरा—ड्रिंक एंड ड्राइव पर जीरो टॉलरेंस।

*मेरो पहाड़*

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, टनकपुर मनोज बगोरिया ने बताया कि जिलाधिकारी महोदय के निर्देशनुसार आगामी होली पर्व एवं पूर्णागिरि मेला को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में परिवहन विभाग द्वारा सख़्त एवं सघन प्रवर्तन अभियान संचालित किया जाएगा। यह अभियान विशेष रूप से ड्रिंक एंड ड्राइव, बिना हेलमेट- सीट बैल्ट वाहन संचालन, यात्री वाहनों में ओवरलोडिंग, ओवरचार्जिंग एवं ओवरस्पीडिंग जैसे गंभीर यातायात उल्लंघनों पर केंद्रित रहेगा।

उन्होंने बताया कि होली पर्व के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने की घटनाओं पर शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जाएगी। पूर्णागिरि मेला एवं त्यौहारों के दौरान श्रद्धालुओं, यात्रियों एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने अपील करते हुए कहा कि लोग अपने घरों एवं मित्रों के साथ पर्व उत्साहपूर्वक मनाएं, किंतु किसी भी स्थिति में यातायात नियमों का उल्लंघन न करें। विशेष रूप से हुड़दंग, स्टंटबाज़ी, तेज गति से वाहन चलाना तथा नशे की हालत में वाहन संचालन करने वालों पर विशेष एवं सतत निगरानी रखी जाएगी।

प्रवर्तन अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन सीज किए जा सकते हैं, ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की जा सकती है तथा मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत अन्य वैधानिक कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।

उन्होंने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा एक सामूहिक जिम्मेदारी है। नागरिक स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। यह अभियान “सुरक्षित सड़कें – खुशहाल त्यौहार” के उद्देश्य से चलाया जा रहा है, ताकि होली पर्व एवं पूर्णागिरि मेला शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित रूप से संपन्न हो सके।

Arto. Manoj bagoriya
Tsi. Anand singh bisht
Constable. Neeraj kumar
Suman dungrakoti

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

*चम्पावत जिले के टनकपुर मे आयोजित चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव–2026 का मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी द्वारा किया गया वर्चुअल शुभारम्भ* ।

Next post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्राथमिकता: प्रदेश का पहला महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का प्रथम सत्र जुलाई से प्रस्तावित।