जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान टनकपुर में पर्यावरण पखवाड़े के तहत छात्रा को पर्यावरण संरक्षण के साथ ही दी गयी विधिक जानकारियां ।






*मेरो पहाड़*
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के तत्वावधान में राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान टनकपुर में पर्यावरण पखवाड़े के तहत छात्र छात्र को पर्यावरण संरक्षण के साथ साथ साथ विधिक जानकारियां दी गयी । सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत के दिशा निर्देशानुसार साक्षरता एवं विधिक जागरूकता अभियान के क्रम में वर्तमान में चल रहे विश्व पर्यावरण दिवस के तहत पर्यावरण पखवाड़ा मनाया जा रहा है । कार्यक्रम के तहत आई टी आई परिसर टनकपुर में विधिक जागरूकता अभियान का शिविर लगाकर छात्र,छात्राओं को पर्यावरण दिवस के महत्व को बताते हुए,ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से निबटने ,भारत वर्ष को प्रदूषण मुक्त बनाने,स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते अपने आस पास साफ सफाई करेंगे,ओर प्रकृति को स्वच्छ,साफ सुथरा, हरा भरा रखेंगे एवं धरती माता को हरियाली युक्त करने में अपना योगदान देने की अपील की गई इसी संकल्प को लेते हुए समस्त plv,विद्यालय के प्रधानाचार्य,समस्त अनुदेशक,को साथ लेते हुए एक रीठे का पौधा परिसर में लगाया ओर वृक्षारोपण किया गया
कार्यक्रम का संचालन बिजेंद्र अग्रवाल ,सोनी सिंह,शमशाद बानो,सोनी जहां, शोभा थ्वाल ने किया ।






