×

सुरई रेंजर आर एस मनराल को मिला खटीमा रेंज का भी चार्ज।

सुरई रेंजर आर एस मनराल को मिला खटीमा रेंज का भी चार्ज।

 

*मेरो पहाड़*

रिपोर्ट -हेमन्त कुमार

खटीमा।सुरई रेंजर आर एस मनराल को खटीमा रेंज का भी चार्ज दिया गया है।खटीमा रेंज के प्रभारी प्रशिक्षु राहुल मिश्रा की तीन माह की ट्रेनिंग पूरी होने और रेंजर महेश चंद्र जोशी के अवकाश होने के कारण खटीमा रेंज का चार्ज सुरई रेंजर आर एस मनराल को दिया गया है।इस बीच रेंजर आर एस मनराल ने कहा की उनकी प्राथमिकता जंगल और जीव जंतु को सुरक्षित रखना,मानव वन्य जीव संघर्ष को रोकना और खटीमा की नेपाल से लगी सीमा पर अतिक्रमण रोकना,तस्करी पर अंकुश लगाने के साथ ही पर्यावरण के प्रति लोगो को जागरूक करना है।वृक्षारोपण और वृक्षों को सुरक्षित रखना ताकि पर्यवारण संतुलित रहे इस दिशा में काम करना प्राथमिकता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

मानव संसाधन विकास कार्यक्रम के तहत एसएसबी ने सीमांत क्षेत्र के किसानों के लिए आयोजित किया कृषि उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम ।

Next post

कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने एनएच 09 (स्वाला) का किया स्थलीय निरीक्षण ।कहा मार्ग के स्थाई समाधान के लिए तैयार किया जाएगा प्लान ।