बाल एवं किशोर श्रम उन्मूलन अभियान के तहत बनबसा कैनाल क्षेत्र में चलाया गया सर्वेक्षण व चैकिंग अभियान ।



*मेरो पहाड़*
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) द्वारा अखिल भारतीय बचाव एवं पुनर्वास अभियान 4.0 के तहत ,बाल एवं किशोर श्रम उन्मूलन के तहत चम्पावत जिले के बनबसा कैनाल क्षेत्र में सर्वेक्षण व चैकिंग अभियान चलाया गया अभियान के तहत श्रम विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई चम्पावत, पुलिस विभाग (AHTU) तथा चाईल्ड हैल्पलाईन चम्पावत के साथ मिलकर बाल श्रम पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से होटलों, ढाबों, दुकानों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर निरीक्षण अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान कोई भी बाल श्रमिक मौके पर कार्यरत नहीं पाया गया। अभियान के दौरान क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठान स्वामियों को बाल श्रम के संबंध में जानकारी दी गयी एवं उनसे अपने प्रतिष्ठान में कोई भी बाल श्रमिक कार्यरत न होने संबंधी शपथ-पत्र भी भरवाये गये।














